चतुर्भुज व उसके प्रकार
कक्षा - 8
विषय - गणित
उप विषय -चतुर्भुज
प्रकरण- चतुर्भुज व उसके प्रकार
आओ बच्चों सीखें चतुर्भुज,
चार भुजाओं से घिरी,
जो है बन्द आकृति,
वही है बच्चों चतुर्भुज।
अब सीखें हम चतुर्भुज के प्रकार,
पहला है समान्तर चतुर्भुज,
इसके भी हैं तीन प्रकार,
आयत, वर्ग और समचतुर्भुज।
आओ सीखें आयत।
आमने सामने की भुजाएँ
होती हैं बराबर,
चारों कोण हों नब्बे अंश
तब बनता है आयत।
अब जाने हम वर्ग,
यह है ऐसा चतुर्भुज,
चारों भुजाएँ बराबर जिसमें,
हों कोण नब्बे अंश चारों,
तब बनता है वर्ग।
अब सीखें हम समचतुर्भुज,
चारों भुजा हों,
बराबर व समान्तर,
न हो चारों कोण नब्बे अंश,
तब है वह समचतुर्भुज,
अब सीखें हम समलम्ब,
यह है ऐसा चतुर्भुज,
एक भुजा का युग्म जिसमें,
होता है बराबर,
न हों चारों कोण बराबर,
वही है बच्चों समलम्ब।
अब सीखें हम उत्तल चतुर्भुज,
वह चतुर्भुज जिसमें,
होता प्रत्येक कोण,
एक सौ अस्सी अंश से छोटा,
वह है बच्चों उत्तल चतुर्भुज।
अन्तिम होता अवतल चतुर्भुज,
इस तरह से होते बच्चों,
चतुर्भुज के सात प्रकार,
याद करो तुम ये प्रकार।
रचयिता
नौरीन सआदत,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसौरा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।
विषय - गणित
उप विषय -चतुर्भुज
प्रकरण- चतुर्भुज व उसके प्रकार
आओ बच्चों सीखें चतुर्भुज,
चार भुजाओं से घिरी,
जो है बन्द आकृति,
वही है बच्चों चतुर्भुज।
अब सीखें हम चतुर्भुज के प्रकार,
पहला है समान्तर चतुर्भुज,
इसके भी हैं तीन प्रकार,
आयत, वर्ग और समचतुर्भुज।
आओ सीखें आयत।
आमने सामने की भुजाएँ
होती हैं बराबर,
चारों कोण हों नब्बे अंश
तब बनता है आयत।
अब जाने हम वर्ग,
यह है ऐसा चतुर्भुज,
चारों भुजाएँ बराबर जिसमें,
हों कोण नब्बे अंश चारों,
तब बनता है वर्ग।
अब सीखें हम समचतुर्भुज,
चारों भुजा हों,
बराबर व समान्तर,
न हो चारों कोण नब्बे अंश,
तब है वह समचतुर्भुज,
अब सीखें हम समलम्ब,
यह है ऐसा चतुर्भुज,
एक भुजा का युग्म जिसमें,
होता है बराबर,
न हों चारों कोण बराबर,
वही है बच्चों समलम्ब।
अब सीखें हम उत्तल चतुर्भुज,
वह चतुर्भुज जिसमें,
होता प्रत्येक कोण,
एक सौ अस्सी अंश से छोटा,
वह है बच्चों उत्तल चतुर्भुज।
अन्तिम होता अवतल चतुर्भुज,
इस तरह से होते बच्चों,
चतुर्भुज के सात प्रकार,
याद करो तुम ये प्रकार।
रचयिता
नौरीन सआदत,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसौरा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments
Post a Comment