४६५~ पल्लवी वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलसडी खुर्द, वि०क्षे० - पुवायाँ, जनपद - शाहजहाँपुर

       🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद - शाहजहाँपुर की अनमोल रत्न शिक्षिका बहन पल्लवी वर्मा जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को बच्चों के लिए आकर्षण एवं समाज के लिए विश्वास का केन्द्र बना दिया है। जो हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2703141029963477&id=1598220847122173

👉1- शिक्षक का परिचय :-
पल्लवी वर्मा
उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलसडी खुर्द, वि०क्षे० - पुवायाँ, जनपद - शाहजहाँपुर

नियुक्ति - 18/02/2009
वर्तमान विद्यालय में वर्ष- 2016 में आये।
👉2- विद्यालय की समस्याएं-
1- नामांकन में कमी
2- बच्चों का विद्यालय न आना खासकर बालिकाओं का

👉3- समस्याओं के समाधान के प्रयास:-
1- घर-2 संपर्क किया, शिक्षा के महत्व को समझाया, बालिका शिक्षा पर जोर दिया।
2- जो बच्चें विद्यालय नहीं आते उन कारणों को जान कर उन्हें दूर करने का प्रयास किया।
3- प्रयास सार्थक रहे जिसका परिणाम ये रहा कि नामांकन बढ़ा और ठहराव में वृद्धि हुई।
4- आज विद्यालय का नामांकन 250 है।
👉4- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियाँ:-
1- पूरे कक्षा-कक्ष को स्वयं व बच्चों की सहायता से पाठ्यक्रम के अनुसार पेंट किया। कमरे की दीवारों पर पेंटिंग खुद की
3- पपेट, गतिविधियों, कहानियों प्रतियोगिताओं द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास का प्रयास, म्यूजिक सिस्टम व माइक से प्रार्थना सभा।
4- कला क्राफ्ट, पपेट, मीना मंच, आत्म रक्षा के द्वारा बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना।
5- अपने श्रम से विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण किया।






👉5- विद्यालय और बच्चों की उपलब्धियां:-
1- ब्लाक स्तर पर 2015 से लगातार अभी तक पी०टी० टीम प्रथम स्थान पर।
2- 2017 में ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में लघु नाटिका में प्रथम विज्ञान प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान पर
3- ब्लाक स्तरीय सहायक सामग्री निर्माण में विद्यालय को प्रथम स्थान।
5- 2014 से अभी तक ब्लॉक स्तर पर स्काउट व गाइड टीम प्रथम स्थान पर।
4- जिला स्तर पर नवाचार मेला में विद्यालय को प्रथम स्थान।
5- 2015 में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, बॉलीबाल, दौड़ व पी०टी० में प्रथम स्थान व बैडमिंटन, अन्ताक्षरी में द्वितीय स्थान पर।
6- 2015 में पी०टी० टीम मंडल स्तर द्वितीय पर।
7- 2014 से अभी तक जनपद स्तर पर स्काउट व गाइड टीम द्वितीय स्थान पर।
8- 2019 में गाइड टीम जनपद व मंडल स्तर पर प्रथम स्थान पर।
9- 2016 में जनपद स्तर पर विज्ञान प्रतियोगिता में बनाया गया टीएलएम चयनित।

👉6- शिक्षक और विद्यालय परिवार की उपलब्धियाँ :-
1- जनपद स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार।
2- नवाचार हेतु जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार।
3- टी०एल०एम० निर्माण में जनपद स्तर पर पुरस्कृत।
4- बच्चों द्वारा अभिनीत नाटक का राज्य स्तरीय द्वितीय नाटक प्रतियोगिता हेतु चयन।
5- ICT राज्य स्तरीय तृतीय प्रतियोगिता में चयनित।

👉7- मिशन शिक्षण संवाद परिवार के लिए आपका संदेश:-
मिशन शिक्षण संवाद हमारा परिवार है और हम सभी शिक्षक मिलकर विद्यालय व बच्चों के हित में निरन्तर प्रयासरत रहेंगे।
👉8- शिक्षक समाज के लिए आपका सुझाव व संदेश:- समस्या कैसी भी हो, भले ही संसाधनों की कमी हो पर हौसले बुलंद होने चाहिए।

संकलन एवं सहयोग:-
अभिषेक दीक्षित/ ज्योति कुमारी
मिशन शिक्षण संवाद शाहजहाँपुर

नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर - 9458278429 पर लिखें। 

Comments

Total Pageviews

1164014