४७३~ लाल बहादुर यादव (प्रधानाध्यापक) कन्या प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) शुदनीपुर, मड़ियाहूं, जौनपुर, उत्तरप्रदेश

           🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद - जौनपुर से अनमोल रत्न शिक्षक सहयोगी भाई लाल बहादुर यादव जी से परिचय करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बनाते हुए नामांकन जैसी बेसिक शिक्षा की विषम परिस्थितियों से सफलता प्राप्त की है जो हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को :-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2710935702517343&id=1598220847122173

👉1- शिक्षक का परिचय:-
लाल बहादुर यादव (प्रधानाध्यापक)
कन्या प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) शुदनीपुर, मड़ियाहूं, जौनपुर, उत्तरप्रदेश

प्रथम नियुक्ति: 10/01/2006
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति:19/05/2018

👉2- विद्यालय उत्कृष्ट बनाने का प्रयास :
शिराजेहिन्द जनपद जौनपुर मुख्यालय से दक्षिण पश्चिम दिशा में अक्षांश 25.6298 तथा देशान्तर 82.6390 पर स्थित इस विद्यालय पर मेरी नियुक्ति अंग्रेजी माध्यम में चयनित किये जाने पर 19/05/2018 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहदीगंज से स्थानांतरण के फल स्वरुप हुई।

👉3- मेरा विद्यालय, मेरा प्रयास :
🥀1. विद्यालयी अभिलेखों को दुरुस्त कर क्रमबद्ध करते हुए जिल्दसाजी कराना।
🥀2. विद्यालय के फर्नीचर दुरुस्त कराया।
🥀3. विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणात्ता की समीक्षा कर कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए सहायक अध्यापक विजयबहादुर यादव द्वारा उपचारात्मक कक्षा का संचालन करवाना।
🥀4. सहायक अध्यापक की रूचि के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु शिक्षण श्री राजबहादुर यादव को जिम्मेदारी पूर्ण सौंपना।
🥀5. खेल-कूद प्रातः एवं सायं कालीन प्रार्थना सभा का आयोजन संचालन बच्चों के उत्साह वर्धन एवं शिक्षकों को सम्मान देने के लिए समय-समय पर पुरस्कार वितरण का कार्य स्वयं करना।
🥀6. सफलता का पूरा श्रेय विद्यालय परिवार को देना।
🥀7. शिक्षकों के सहयोग से न्यायपंचायत स्तरीय सामान्य ज्ञान पाठ्यक्रम आधारित प्रतियोगिता का आयोजन करना।
🥀8. प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियो को क्रमसः साइकिल, मेज. स्मार्ट घडी, भार्गव डिक्शनरी एवं सोलर टेबल लैंप तीन-तीन की संख्या में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अभिभावकों हेतू कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कार वितरण करा कर सम्मानित कराना।
🥀9. अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रेरित कर विद्यालय में उनकी सहभागिता बढ़ाना।
🥀10. विद्यालय में स्वयं द्वारा आई सी टी कार्यक्रम मिशन शिक्षण संवाद से प्रभावित होकर प्रोजेक्टर लगाकर यूट्यूब, इंटरनेट, बारकोड स्कैनिंग द्वारा दृश्य श्रव्य सामग्री से शिक्षण कक्षाओ का संचालन करना।










👉4- किए गये प्रयासों का परिणाम :-
🥀प्रयास से पहले नामांकन : 186
🥀प्रयास के बाद नामांकन : 306
🥀वर्तमान में उपस्थिति का प्रतिशत 74%
🥀प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या : कुल विभिन्न प्रतियोगिता में 21

👉5- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ :
🥀a. ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी चैम्पियन।
🥀b. न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में 4/5 पुरस्कार विद्यालय के छात्र अर्जित किये।
🥀c. सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्लाक चैम्पियन छात्राएं।
🥀d. ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 4 बच्चों का चयन।
🥀e. उत्कृष्ट विद्यालय सूची में राज्य स्तर पर विद्यालय का चयन।
🥀विद्यालय में प्रेरक शिक्षण :-
नाट्य मंचन, छात्रों द्वारा अभिनय, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन।

👉6- शिक्षकों एवं विद्यालय की उपलब्धिया :
🥀1. खेल कूद प्रतियोगिता में BSA द्वारा प्रशस्ति पत्र।
🥀2. AD बेसिक वारणसी मंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र।
🥀3. जिलाधिकारी जौनपुर एवं पूर्व सांसद द्वारा प्रशस्ति पत्र।
🥀4. उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार।
🥀5. नवाचारी शिक्षण एवं काव्य सृजन सम्मान।











👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए सन्देश:
मिशन शिक्षण संवाद ने प्राथमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षक की दशा एवं दिशा दोनों ही बदल कर एक नयी ऊर्जा का संचार किया है। इससे जुड़कर हमने बहुत कुछ सीखा है आशा है आगे भी हम सीखते रहेंगे।

👉8- शिक्षक समाज के लिए सन्देश : कर्तव्य परायण बने मिशन शिक्षण सवाद से जुड़ें, जिससे शिक्षक का सम्मान शिक्षा का उत्थान हो सके।

संकलन एवं सहयोग :-
शिवम सिंह
मिशन शिक्षण संवाद
28-07-2020

नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें✍🏽🙏

Comments

  1. मिशन शिक्षण संवाद एक सहयोगी विकास परक शिक्षा के उत्थान एवं शिक्षक सम्मान में अभिवृद्धि के साधन के साथ मैं से ऊपर उठकर हम में विस्वास करने वाले स्व का त्याग कर औरो को आगे करने तथा श्रेय देने वाले महान शिक्षको का संगठन है जो निः स्वार्थ समाज के उत्कर्ष के लिए अग्रसर है।नमन है इसका हिस्सा बनकर मुझे गर्व का अनुभव होता है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews