४७२~ शालिनी प्रजापति विद्यालय - प्राथमिक विद्यालय पीरपुर, ब्लॉक - परसेण्डी, जनपद - सीतापुर, राज्य - उ०प्र०

             🏅अनमोल रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद - सीतापुर से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन शालिनी प्रजापति जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को न सिर्फ बच्चों के लिए विविध शिक्षण गतिविधियों और उपलब्धियों का केन्द्र बना दिया है बल्कि सामाजिक विश्वास का केन्द्र भी बना दिया है जिससे नामांकन जैसे समस्या पर सफलता प्राप्त की है। जो हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2709335039344076&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
शालिनी प्रजापति विद्यालय - प्राथमिक विद्यालय पीरपुर, ब्लॉक - परसेण्डी, जनपद - सीतापुर, राज्य - उ०प्र०
प्रथम नियुक्ति:-13/02/2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त:- 26/07/2010

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
🥀A- स्वयं के प्रयास:-
1- पूर्व में विद्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन सिर्फ राष्ट्रीय पर्व तक ही सीमित था, गाने का शौक होने के कारण स्वयं के द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाने लगा। सप्ताह में दो दिन अंग्रेजी में दो दिन हिंदी और दो दिन संस्कृत भाषा मे प्रार्थना, गीत का आयोजन उसी में ही रोज़ सामान्य ज्ञान प्रश्नों का अभ्यास कराना। हर शनिवार छुट्टी से 1 घंटे पूर्व गायन और नृत्य में रुचि रखने वाले बच्चों को अभ्यास कराना।
2- सिलाई का शौक होने से विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की ड्रेस विद्यालय स्तर पर तैयार हो जाती है।
🥀B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से: विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर जी, अनुपम जी, आकांक्षा जी व कामना जी द्वारा विद्यालय के प्रत्येक आयोजन बहुत ही अच्छे से आयोजित किया जाता है।
बच्चों के लिए अभ्यास पुस्तिका, आर्ट कॉपी, स्टेशनरी की व्यवस्था स्वयं के द्वारा की जाती है।





















C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से:
D- शासन के सहयोग से:
E- जन सहभागिता से:
F- अन्य सहयोग से: आर०एम०पी० डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ एस०के० गोयल द्वारा विद्यालय भवन को तीन पंखे, दरी, शिक्षण सामग्री विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपहार स्वरूप दिए गए।

👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन
2018 - 162
2019 - 183
2020 - 210
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत 70 -75%
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या

👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण:- प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा ज़िला स्तर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण:
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ:- अन्नापूर्णा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स में विद्यालय को शील्ड

👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:- प्रार्थना सभा से पहले का समय विद्यालय के किचन गार्डन को दिया जाता है।
स्कूल चलो अभियान का भव्य आयोजन किया जाता है।



👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ:-
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:-
1-टी०एल०एम० निर्माण
2- विद्यालय स्तर पर बच्चों के तीन हाउस (कलाम हाउस, टैगोर हाउस, शास्त्री हाउस का निर्माण) का आपस में प्रतियोगिता का आयोजन
3- अरविंदो सोसाइटी द्वारा नवाचार हेतु पुरस्कृत किया गया।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण:-
1- ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति-पत्र
2- ज़िला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बालिका सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रशस्ति-पत्र
3- आदर्श शैक्षिक समाज कल्याण समिति उ०प्र० द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ:- विद्यालय में स्वयं के प्रयास से कंप्यूटर शिक्षण की शुरूआत की गयी।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:- मिशन के उद्देश्य से प्रत्येक शिक्षक को जोड़ा जाए।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- जैसा कि किसी महापुरुष ने कहा है कि "प्रलय और निर्माण" शिक्षक की गोद में पलते है। एक शिक्षक अपने जीवन काल में 20 से 25 वर्ष शिक्षण कार्य करता है, जिसमें वह पीढ़ियों को बनाता और संवरता है शिक्षण धनोपार्जन का व्यवसाय नहीं है शायद कुछ को मेरी ये बात कड़वी लगे पर शिक्षण बहुत - बहुत ही नोबेल कार्य है जो हम सब मिशन के सदस्य बखूबी का रहे हैं।

👉9- संकलन एवं सहयोग
नाम: अजय सिंह
मिशन शिक्षण संवाद जनपद-सीतापुर
26-07-2020

नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर - 9458278429 पर लिखें ✍🏽🙏

Comments

Post a Comment

Total Pageviews