यही प्रेरणा लक्ष्य है

आओ सब शिक्षक मिल जानें
क्या होता प्रेरणा लक्ष्य है
किस बच्चे ने कितना सीखा
कौन किसमें कितना दक्ष है
यही प्रेरणा लक्ष्य है-2

मिशन प्रेरणा में कक्षाएँ
एक से पाँच तक हैं शामिल
विषय भाषा और गणित जिनमें
दक्षताएँ करनी हैं हासिल
हर बच्चा जब सीख जाए
तो होता पूरा लक्ष्य है
यही प्रेरणा लक्ष्य है-2

प्रेरणा सूची में दिए गए हैं
सीखने के सारे प्रतिफल
भयमुक्त वातावरण में
सीखेगा बच्चा आज नहीं तो कल
प्रतिफल के सोपान चढ़े जब
बच्चा होता दक्ष है
यही प्रेरणा लक्ष्य है-2

प्रेरणा तालिका चस्पा कर दो
अपने कक्षा कक्ष में
सीखने के प्रतिफल अंकित कर दो
जिसमें बच्चा दक्ष है
जो बच्चे ने अब तक सीखा
व्यवहार में उसके परिलक्ष्य है
यही प्रेरणा लक्ष्य है-2

दायित्व का निर्वहन करें जो
शिक्षक वही तो दक्ष है
प्रेरक ब्लॉक, प्रेरक जनपद,
प्रेरक प्रदेश अपना लक्ष्य है
किस बच्चे ने कितना सीखा
कौन किसमें कितना दक्ष है
यही प्रेरणा लक्ष्य है,
यही प्रेरणा लक्ष्य है।

रचयिता
रेनू चौधरी,
सहायक अध्यापक,                               
कंपोजिट विद्यालय असालतनगर,      
विकास खण्ड-मुरादनगर,
जनपद-गाजियाबाद।

Comments

Total Pageviews