४७४~ मोहम्मद राशिद कादरी (इं०प्र०अ०), पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरैनी, ब्लॉक - दातागंज, जनपद - बदायूँ, राज्य - उत्तर प्रदेश

                🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद - बदायूँ बेसिक शिक्षा के अनमोल रत्न शिक्षक सहयोगी भाई मोहम्मद राशिद कादरी जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय की उन सभी विषम परिस्थितियों को सम बनाने में सफलता प्राप्त की है जो हम में से अधिकतम शिक्षक साथियों के विद्यालयों में पायी जाती हैं। आप के प्रयास हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को :-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2712763262334587&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
मोहम्मद राशिद कादरी (इं०प्र०अ०), पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरैनी, ब्लॉक - दातागंज, जनपद - बदायूँ, राज्य - उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति : 07-12-1999
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त :07-12-2017

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
मैंने जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद का उत्तरदायित्व सम्भला उस वक्त विद्यालय की पंजीकृत संख्या 120 थी। एक शरीरिक शिक्षा के अनुदेशक कार्यरत थे। विद्यालय परिसर में अतिक्रमण की गंभीर समस्या थी। नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति बहुत कम थी।विद्यालय का भौतिक एवं शैक्षिक परिवेश संतोषजनक नहीं था। विद्युतीकरण व सामुदायिक सहयोग नहीं था।
🥀A- स्वयं के प्रयास:
1- परिसर :-
सर्वप्रथम विद्यालय परिसर से ग्रामवासियों द्वारा बांधे गए जानवरों व फसलों के अवशेषों को ग्रामवासियों से वार्ता करके हटवा दिया गया। जिसमें ए०एम०सी० के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान और प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।
2- विद्यालय भवन :- अपने स्तर से विद्यालय भवन की आवश्यकतानुसार मरम्मत कराई गई कक्षा - कक्षों की खिड़कियों को बदलवाया तथा दरवाजों की आंशिक मरम्मत कराई गई। विद्यालय भवन को आकर्षक लुक देने के लिए उच्च स्तर की रंगाई - पुताई तथा सुंदर एवं संदेशपरक बाल पेंटिंग कराई गई।
सभी बच्चों को अपने स्तर से परिचय पत्र व बालिकाओं को हेयर पट्टी वितरित की गई।
विद्यालय में समय - समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं (मेहंदी, सुलेख, रंगोली, बस्ता, सामान्य ज्ञान आदि) का आयोजन किया गया तथा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत रसोईघर को आकर्षक व व्यवस्थित किया गया भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया गया। रसोईयों को प्रोत्साहित करने हेतु समय - समय पर उन्हें उपहार भेंट किये गए।
पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय इको क्लब का गठन किया गया।
बालिकाओं की उपस्थिति में वृद्धि व उनमें कौशल विकास हेतु सक्रिय मीना मंच का गठन किया गया।
प्रथम बार विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया गया।





🥀B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से :
शतप्रतिशत नामांकन, नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति में वृद्धि तथा स्वच्छता हेतु जन जागरूकता रैलियों, संगोष्ठियों का आयोजन व जन सम्पर्क किया गया। जिसमें सभी शिक्षक साथियों के साथ श्री आदित्य सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।
🥀C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से : ग्राम प्रधान श्रीमती संतोष मिश्रा व उनके पति श्री महेंद्र मिश्रा का विद्यालय विकास में सदैव से सहयोग मिला उनके सहयोग से शौचालय का निर्माण हुआ व पेयजल आपूर्ति की समस्या दूर हुई।
🥀D- शासन के सहयोग से :
शासन के सहयोग से विधुतीकरण, कंपोजिट ग्रांट आदि विभिन्न अनुदानों से विद्यालय के चौमुखी विकास करने में मदद मिली। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय का बहुत सहयोग मिला।
🥀E- जन सहभागिता से:
जन सहयोग से नगर के समाजसेवीं डॉ मुकेश शाक्य द्वारा पांच किलोवॉट का स्टेपलाइजर, खेल का समान, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा चार पंखे, युवा कवि श्री केशव द्वारा छः कूड़ेदान, कृतिका यूथ डेवलेपमेंट के सचिव श्री कौशिक सक्सेना द्वारा एक व्हाइट व ग्रीन बोर्ड तथा युवा उद्योगपति व समाजसेवी श्री सुबोध गुप्ता साउंड सिस्टम, एक ट्रॉली ईट के टुकड़े आदि प्राप्त हुए समय - समय पर विद्यालय आकर बच्चों को नकद पुरस्कार भी दिए गए।
जनसहयोग से ही प्रत्येक माह शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता है।
🥀F - अन्य सहयोग से :
श्री फरहत हुसैन सह समन्वयक का बहुत सहयोग मिला जिन्होंने समय -समय पर विद्यालय में आकर बच्चों व स्टाफ को प्रेरित किया।
श्रीमती प्रेमलता शाक्य मीना मंच सुगम कर्ता व श्रीमती पूजा राजपूत सहायक अध्यापक का बहुत सहयोग मिला।








👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
🥀A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन-
प्रयास के बाद नामांकन व छात्र उपस्थिति में वृद्धि हुई। बच्चों में नया सीखने की जिज्ञासा हुई सभी कार्यों को वह बहुत लगन के साथ करने लगे। बच्चे की व्यक्तिगत स्वच्छता में सुधार हुआ।
🥀B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत -
बच्चों की उपस्थिति में बहुत सुधार हुआ अब विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 75% से 80% तक रहती है। विद्यालय के पंजीकृत बच्चे जो अन्य संचालित विद्यालय में पढ़ रहे थे वह विद्यालय ही बंद हो गया।
🥀C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या :
ब्लॉक स्तरीय दक्षता परीक्षा में 5 व जिला स्तरीय परीक्षा में 1 छात्र ने सफलता प्राप्त की।
ब्लॉक स्तरीय अन्य प्रतियोगिताओ में कई बच्चों ने सफलता प्राप्त की।
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
🥀A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण :
खेलकूद प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर लंबी कूद में द्वितीय स्थान, ज़िला स्तर पर कबड्डी में द्वितीय स्थान व ब्लॉक स्तर पर विभिन्न खेलों में अन्य बच्चों को पुरस्कार मिल चुके है।
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान व चार बच्चों को सांत्वना पुरस्कार मिले।
ज़िला स्तरीय दक्षता परीक्षा में जिला अधिकारी महोदय द्वारा पवन कुमार को एक साइकिल व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
मेरे दिशा निर्देशन में बच्चों द्वारा जल एवं सस्टेन्विलिटी पर तैयार प्रोजेक्ट को राज्य स्तरीय पर्यावरण मित्र 2018 के लिये चयनित कर पुरस्कृत किया गया।
🥀B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण :
चार बच्चों द्वारा नवोदय विद्यालय में कक्षा- 9 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दी गयी। परिणाम अभी प्रतीक्षा में है।
🥀C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ:
गीता जो मीना पावर एंजिल भी है के मधुर आवाज को ब्लॉक, तहसील व जनपद स्तरीय के विभिन्न मंचों पर सराहा गया उसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एकल गायन में प्रथम पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा व जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में मा० दर्जा राज्यमंत्री श्री बी०एल०वर्मा द्वारा नकद पुरस्कार के साथ अन्य मंचों पर भी सम्मानित किया गया।
कु०खुशबू द्वारा ज़िला स्तर पर योगा का विशेष प्रदर्शन किया गया जिसके लिए उसे सम्मानित किया गया।
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
प्रातः पी०टी०, प्रार्थना को रोचक बनाने के लिए बदल बदल कर प्रार्थना करवाना, दिनों के हिसाब से कक्षावार बच्चों द्वारा सुविचार, अखबार से मुख्य समाचार, व्यक्तिगत साफ सफाई का निरीक्षण व अध्यापकों द्वारा वक्तव्य दिया जाता है। प्रतिदिन अंतिम वादन खेल का होता है। प्रत्येक शनिवार बाल सभा का आयोजन किया जाता है जिसमे गीत, कविता, क्राफ्ट वर्क, मीना की कहानी, सिलाई कढ़ाई सीखना। समय - समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।












👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
विद्यालय राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों सत्र 2018-19 में चयनित
राज्य स्तरीय पर्यावरण मित्र 2018 पुरस्कार हेतु चयनित
राज्य शिक्षा सलाहकार श्री पी०एम०अंसारी द्वारा विद्यालय को निरीक्षण किया गया उन्होंने विद्यालयी व्यवस्था और बच्चों द्वारा तैयार क्राफ्ट की बहुत प्रशंसा की।
🥀A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:-
▪️प्रार्थना स्थल की गतिविधियों पर विशेष ध्यान
▪️कमजोर बच्चों को उपचारात्मक शिक्षण
▪️गतिविधि आधारित शिक्षण
▪️शिक्षण में दीक्षा एप्प का प्रयोग
▪️सर्वाधिक/शत प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार
▪️पर्यावरण के महत्व व संरक्षण हेतु इको क्लब के गठन
▪️प्रत्येक शनिवार बाल सभा का आयोजन
🥀B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण:
▪️मो०राशिद क़ादरी इं०प्र०अ० को 20.1.2002 को जिलाधिकारी महोदय व 5.9.2005 में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
▪️2017-18 में जिलाधिकारी महोदय 24.1.2018 को ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्मानित किया गया।
▪️17.3.2018 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुख्यमंत्री समूहिक विवाह समारोह में सहयोग हेतु सम्मानित किया गया।
▪️23.9.2018 व 24.02.2019 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
▪️3.6.2019 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन में आकर्षक बूथ हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।
▪️नगर पालिका परिषद दातागंज के अध्यक्ष, मा०विधायक जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु दातागंज रत्न से सम्मानित किया।
▪️ब्लॉक व तहसील स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी व उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा कई बार सम्मानित किया गया।
▪️23.7.2019 को लखनऊ में CEE द्वारा राज्य स्तरीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया।

▪️श्री आदित्य सक्सेना, अनुदेशक को 25-01-2020 को उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा,02-02-2020 को ऑल इंडिया टीचर्स फेडरेशन की राज्य स्तरीय कार्यशाला में सहायक शिक्षा निदेशक (सा.शि.) एवं ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा तथा ज़िला अधिकारी महोदय द्वारा 2018-19 में सम्मानित किया जा चुका है।
▪️श्रीमती प्रेमलता शाक्य मीना मंच सुगमकर्ता को ऑल इंडिया टीचर्स फेडरेशन द्वारा सम्मानित की जा चुकी है।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ:
▪️मेरे द्वारा बेसिक स्काउट मास्टर का कोर्स किया गया।
▪️आदित्य सक्सेना द्वारा ताइकान्डो में प्रशिक्षण लिया गया तथा बच्चों को सिखाया गया।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों के लिए बेहतरीन मंच है जहाँ नवाचारी या बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों की हौसलाअफजाई की जाती है इस मंच के माध्यम से एक नई पहचान मिलती है। शिक्षण कार्य हेतु मिशन द्वारा उपलब्ध शिक्षण सामग्री भी बहुत शिक्षण में उपयोगी साबित होती है।
मिशन से जुड़े सभी सहयोगियों का बहुत - बहुत धन्यवाद।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-
सभी शिक्षक अपनी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें। हम भावी पीढ़ी का निर्माण कर रहे जैसे हमारी भावी पीढ़ी होगी वैसा ही हमारे देश का भविष्य होगा। सभी शिक्षक सेवा भाव से कार्य करें।
👉9- संकलन एवं सहयोग
नाम : सचिन सक्सेना
मिशन शिक्षण संवाद बदायूँ
30-07-2020

नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर - 9458278429 पर लिखें ✍🏽🙏

Comments

Total Pageviews