४७०~ सरिता महेंद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर (अंग्रेजी माध्यम) सिरकोनी, जनपद - जौनपुर, राज्य- उ०प्र०

       🏅अनमोल रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- जौनपुर से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन सरिता महेन्द्र सिंह जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को न सिर्फ बच्चों के लिए विविध गतिविधियों का आकर्षक केन्द्र बना दिया बल्कि विभाग और समाज के बीच विश्वास स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है जो हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को :-

https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2707588939518686/

👉1..शिक्षक का परिचय:-
सरिता महेंद्र सिंह
प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर (अंग्रेजी माध्यम) सिरकोनी, जनपद - जौनपुर, राज्य- उ०प्र०

प्रथम नियुक्ति: 15.03.2003
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त: 01.04.2015

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
🥀A- स्वयं के प्रयास: बारह वर्षों तक स.अ. के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने का सुअवसर प्राप्त करने के उपरान्त जिले के प्रथम अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रधानाध्यापिका पद पर नियुक्ति, जिम्मेदारी बड़ी थी।
मेरा एक मात्र मकसद बच्चों को भयमुक्त एवम् गुणवत्ता पूर्वक शैक्षणिक माहौल प्रदान करना था, जो उस समय वहाँ नहीं था।
दैनिक क्रियाकलापों को धीरे - धीरे नया स्वरूप प्रदान किया। बाल सांसद का निर्माण कर बच्चों में लीडरशिप की भावना का विकास किया। विद्यालय में छोटी - छोटी प्रतियोगिता करा कर पुरस्कार वितरित कर रचनात्मक कौशल का विकास किया।
वहाँ के अविभावकों, ग्राम प्रधान एवम् अन्य को विश्वास में लिया और फिर अग्रसर हो चले अपनी मंजिल की ओर।
🥀B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से: इन सभी कार्यों में मेरे सहायक अध्यापकों का भी पूरा समर्थन रहा।
🥀C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से: मैंने सांसद जी, विधायक जी और ग्राम प्रधान, सचिव सबसे संपर्क किया और उनसे यथासंभव मदद के लिए आग्रह किया।
🥀D- शासन के सहयोग से: हमारे ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी महोदय हमारे कार्यों से संतुष्ट थे और उन्होंने सबसे पहले स्वयं अपने पैसे से 10 टेबल डेस्क का योगदान दिया।
🥀E- जन सहभागिता से: ग्राम प्रधान, सचिव एवम् अन्य अभिवावकों ने भी टेबल डेस्क अपने सामर्थ अनुसार दिए।

👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
🥀A- प्रयास से पहले 215 और प्रयास के बाद नामांकन 235
🥀B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत लगभग 70% से 75%






👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
🥀A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: दक्षता परीक्षा में ब्लॉक में पाँचवा स्थान
🥀B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण:
🥀C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ: बच्चों का आत्मविश्वास बड़ा है, रचनात्मक कौशल का विकास हुआ है, बौद्धिक स्तर ऊंचा हुआ है।

👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:- कला और खेल के हर क्षेत्र में हमारे बच्चो ने बढ़ - चढ़ कर प्रतिभाग किया और पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
🥀A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- चित्रों के माध्यम से, टी.एल.एम. से, नई - नई गतिविधियों से व खेल कूद के माध्यम से शिक्षा दी जाती है।
🥀B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण: सबसे बड़ा सम्मान तब मिला जब प्रशिक्षण के दौरान कुशल शिक्षकों से भरी सभा में माननीय जिलाधिकारी महोदय ने मेरा नाम लेकर मेरे विद्यालय के प्रति समर्पण की भावना की तारीफ की।
बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय जौनपुर ने हमारे उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।














👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: इस ग्रुप में जुड़ने के बाद से हम जैसे ऊर्जावान हो गए है, प्रेरित होकर नित नए आयाम की ओर अग्रसर है, और रहेंगे।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- Education is not preparation for life, education is life itself.

👉9- संकलन एवं सहयोग :
इस ग्रुप में जुड़ने का सौभाग्य मुझे अपने छोटे भाई शिवम् सिंह व विभा शुक्ला मैडम द्वारा मिला।
मिशन शिक्षण संवाद जौनपुर
संकलन : शिवम सिंह
टीम मिशन शिक्षण संवाद
24-07-2020

नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर- 9458278429
पर लिखें ✍🏽🙏

Comments

Total Pageviews