हरेला पर्व

 वृक्षों का पावन पर्व
 उत्तराखंड का पावन पर्व।
 आओ सब मिलकर वृक्ष लगाएँ
 उत्तराखंड का हरेला पर्व मनाएँ।

 जुलाई माह में मनाया जाता
 बीजों का रोपण होता है।
प्रकृति की साधना होती
फल -फूल, अनाजों के लिए प्रार्थना होती।

खेत -खलियानों, बाग- बागानों में
सभी मिलकर पौधे लगाएँ।
घर-आँगन, सड़क किनारे
राह- चौबारे पर सुंदर वृक्ष लगाएँ।

वृक्षों से ही जल और जंगल है।
धरा पर बाढ़ से वृक्ष बचाते।
मिट्टी के कटान को वृक्ष बचाते
वृक्ष धरा पर वर्षा लाते।

 वृक्षों के समान न कोई परम दानी
मानव को प्राणवायु वृक्ष ही देते।
निःस्वार्थ कर्म से प्राणवायु देते
वृक्ष ही धरा पर भगवान होते।

वृक्षों का पावन पर्व
उत्तराखंड का पावन पर्व।
आओ सब मिलकर वृक्ष लगाएँ
उत्तराखंड का हरेला पर्व मनाएँ।
         
रचयिता 
रजनी देवी,
सहायक अध्यापिका, 
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौब,
विकास खण्ड- नारायणबगड़,
जनपद-चमोली,
उत्तराखण्ड।

Comments

  1. मिशन शिक्षण संवाद की पूरी टीम का सहृदय कोटि-कोटि आभार����

    ReplyDelete
  2. अति सुंदर💐💐💐💐

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर मैम जी।🙏🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews