जानवरों के नाम

जानवरों के नाम 
विषय-अंग्रेजी
कक्षा-1

CAT

बिल्ली मौसी, बिल्ली मौसी
CAT तुम्हारा नाम पुकारूँ
दूध मलाई खाती हो और
करती हो तुम म्याऊँ-म्याऊँ।।

MONKEY
बन्दर मामा, बन्दर मामा
खूब BANANA  खाते हो
उछल-कूद तुम करते हो
और MONKEY नाम कहाते हो।

GOAT
मैं, मैं करती बकरी आयी
दिखती भूरी और  काली है
हरी  पात  वो  खाती  है
GOAT पुकारी जाती है।

HORSE
टबक टबक करता घोड़ा
तेज दौडने वाला है
HORSE बताते नाम तुम्हारा
काम सवारी ढोने वाला है।

COW
सीधी-सादी और प्यारी-सी
गाय हमारी माता है,
खूब दूध पिलाती है
COW नाम कहाती है
भारत में पूँजी जाती है।

रचयिता
अनु चौधरी,
सहायक अध्यापक, 
प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर,
विकास खण्ड-फरीदपुर,
जनपद-बरेली।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews