३८७~ रेशू पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमिलिया, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद बलरामपुर से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन रेशू पाण्डेय जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है जो हम सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक है।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2496077917336457/

👉1..शिक्षक का परिचय:-
रेशू पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमिलिया, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त: 22/09/2015

👉2- विद्यालय की समस्याए:- बच्चों की कम संख्या में विद्यालय आना। विद्यालय परिवेश बहुत ही अस्त व्यस्त होना। ग्रामीणों के द्वारा सहयोग का न होना।


👉3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
🥀A- स्वयं का प्रयास किया गया छात्र उपस्थिति तथा छात्र संख्या में सुधार।
🥀B- प्रधानाध्यपिका के द्वारा शिक्षण व अन्य कार्य करके शिक्षा में सुधार किया गया।
🥀C- जनप्रतिनिधि का सहयोग ग्राम प्रधान द्वारा सहयोग करके भौतिक परिवेश तथा कक्षा- कक्ष की मरम्मत, शौचालय निर्माण व टाइल्स का कार्य करवाया गया।
🥀D- अधिकारियों द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ।
🥀E- जन सहभागिता अभिभावकगण द्वारा विद्यालय आकर विद्यालय की समस्यांयों को सुनकर मिलकर समाधान निकालने में सहयोग।








👉4 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियाँ:-
🥀खेल-खेल में अंग्रेजी सीखने।
🥀सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
बाल संसद का भरपूर सहयोग के साथ- साथ *मीना मंच* के अंतर्गत सामाजिक कुरीतियों के प्रति नाटकों व कहानियों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। खेलकूद में कबड्डी, खो-खो व की टीम न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर विजयी।
इसके अलावा राष्ट्रीय पर्वो पर बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करवाई जाती है।
बच्चों को *स्काउट गाइड प्रशिक्षण* के साथ साथ *योग शिक्षा* भी दी जाती है। इसके अलावा *गृह शिल्प* के अंतर्गत छात्राओं को सिलाई, कड़ाई , बुनाई व पाक कला सिखाई जाती है वही छात्रों को *कृषि विज्ञान* के अंतर्गत मिट्टी का कार्य व पौध रोपण और क्यारी व कृषि यंत्रों से सम्बंधित शिक्षा दी जाती है।
👉5- विद्यालय और बच्चों की
उपलब्धि:-
A- नामांकन विवरण:65
B- उपस्थिति:55
👉6 - शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियां:-
🥀A- नवाचार: बलरामपुर के नवाचारी शिक्षक का प्रमाण पत्र
🥀B- सम्मान: शिक्षक सम्मान DM बलरामपुर व CDO बलरामपुर द्वारा
🥀C- छात्र सम्मान- *ब्लॉक स्तरीय विज्ञान आविष्कार अभियान quiz, essay व कला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान*











👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:- मिशन शिक्षण संवाद ने हमे अपने कार्य को तरीकेबद्ध करने साथ ही और शिक्षक मित्रों तक पहुँचाने का मंच दिया है। बहुत बहुत धन्यवाद🙏🏻

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- हमे अपने आप पर भरोसा रखना चाहिये क्योंकि आत्मविश्वास देख कर ही लोग हम पर भरोसा करते है।

👉9- संकलन एवं सहयोग
नाम: ब्रजेश कुमार द्विवेदी
मिशन शिक्षण संवाद बलरामपुर

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
28-11-2019

Comments

Total Pageviews