मिशन का मिशन
मिशन का मिशन शिक्षण कर शिक्षक निखरें।
श्रम से छात्रों में छुपी प्रतिभाएँ भी बिखरें।।
निहित था यह दृढ़ संकल्प इक अलबेला।
मंच छात्र शिक्षक हितों का दिया अकेला।।
जुड़ती गई प्रतिभाएँ चहुँओर से थोड़ा-थोड़ा।
अधिकारी मंत्रियों को सकारात्मकता ने जोड़ा।।
जुटे शिक्षक अन्य भी दायित्वों को निभाने।
सभी शिक्षकों की सृजनात्मकता दिखाने।।
बात ये नहीं सब कुछ आदेश से ही कराएँ।
नीयत सोच अपनी हम सकारात्मक तो बनाएँ।।
न्याय अबोधपन को शिक्षित कर हम दिलाएँ।
अपनी संतति की छाया अपने छात्रों में पाएँ।।
मिशन शिक्षण संवाद से जुड़ें लें मन में ठान।
शिक्षा का उत्थान होता शिक्षक का सम्मान।।
रचयिता
श्रीमती नैमिष शर्मा,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेहरा,
विकास खंड-मथुरा,
जिला-मथुरा।
उत्तर प्रदेश।

Comments
Post a Comment