छठ पर्व

छठ व्रत तपस्या समान,
इसकी महिमा को लें जान।
छठ व्रत है बहुत प्राचीन,
सूर्य देव की पूजा के आधीन।

महाभारत काल से शुरूआत हुई,
कई कथाएँ हैं इससे जुड़ी हुई।
सूर्य पुत्र कर्ण पानी में खड़े होकर,
सूर्य को अर्ध्य देते थे लीन होकर।

द्रौपदी ने भी आराधना की,
लम्बी आयु हो प्रियजनों की।
भगवान राम सीता माता ने भी,
रामराज्य स्थापना खातिर पूजा की।

महिलाओं संग पुरूष भी करें,
जो व्रत पूरी निष्ठा से करें।
श्रद्धा के आगे ईश्वर भी,
मनोकामनाएँ पूर्ण करें।

महान पर्व मना सभी हर्षाये,
हर कहीं खुशियाँ छायें।
सभी की मनोकामना पूर्ण हो जाएँ,
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

रचयिता
रीना सैनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गिदहा,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद -महाराजगंज।

Comments

Total Pageviews