३८३~ ब्रजेश नाथ तिवारी प्राथमिक विद्यालय श्रीपुरा, पिपरौली, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से महान तपस्वी गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि जनपद- गोरखपुर से एक ऐसे अनमोन रत्न शिक्षक साथी भाई ब्रजेश नाथ तिवारी जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से बेसिक शिक्षा में असम्भव बन चुके नामांकन के प्रवाह की धारा को मोड़ने में सफलता प्राप्त की है। जिससे 49 छात्र संख्या वाले विद्यालय को मात्र 2016 से 2019 तक किए गये प्रयासों के माध्यम से 359 नामांकन तक पहुँचाने में सफल रहे। यही नहीं निजी विद्यालयों की परिवेशीय और व्यावसायिक चकाचौंध को भी फीका करते हुए 75 ऐसे बच्चों की भी सरकारी कहे जाने वाले विद्यालय में वापसी की है जो कभी अभिभावकों के अविश्वास के कारण निजी स्कूलों की ओर आकर्षित होकर गये थे। मिशन शिक्षण संवाद परिवार की ओर से सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ🙏

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2488191771458405&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
ब्रजेश नाथ तिवारी
प्राथमिक विद्यालय श्रीपुरा, पिपरौली, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति: 21/02/2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त: 04/07/2016

👉2- विद्यालय की समस्याए:- नामांकन, ठहराव, प्रधान का सहयोग, अभिभावक का जुड़ाव, MDM, बाउंड्री, शिक्षण वतावरण, अध्यापक उपस्थित, छात्र उपस्थित आदि।


👉3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
A- स्वयं का प्रयास:- अभिभावक से संबंध स्थापित करना, प्रधान से सहयोग प्राप्त करना, समय सारिणी का उपयोग, समय से पहले पहुँचना, प्रत्येक बच्चे से जुड़ाव। व्हाइट बोर्ड प्रत्येक कक्षा में, प्रोजेक्टर से पढाई।
B- अन्य शिक्षकों का सहयोग शिक्षण के लिए प्रेरित किया।
C- जनप्रतिनिधि का सहयोग: ग्राम पंचायत के सहयोग से बाउंड्री, टाईल्स लगाना, किचन सौंदर्यीकरण, विद्युतीकरण।
D- शासन का सहयोग:- अधिकारियों का समय- समय पर मार्गदर्शन।
E- जन सहभागिता:- अभिभावक और SMC बैठक, PTM/MTM बैठक, पास पड़ोस द्वारा सहयोग।
F- अन्य सहयोग:- विद्यालय परिसर की साफ सफाई मे सफाई कर्मचारियों के साथ बच्चों व रसोइया का सहयोग।







👉4 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:- जयंती मनाना, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, बाल दिवस, शिक्षक दिवस, प्रभात फेरी, खेल कूद गतिविधि।

👉5- विद्यालय और बच्चों की
उपलब्धि:-
A- नामांकन विवरण: 2016-- 49 बच्चे, 2017--108 बच्चे, 2018--216 बच्चे, 2019--359 बच्चे।
B- उपस्थिति: 85 प्रतिशत
C- पुरस्कार विवरण: खेल कूद में मेडल ब्लॉक एवं जिला स्तरीय।
E- अन्य उपलब्धियाँ: कॉन्वेंट स्कूलों के 75 का विद्यालय में प्रवेश होना।

👉6 - शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- नवाचार: शून्य नवाचार अवार्ड, स्मार्ट टीचर अवार्ड।
B- सम्मान: MLC द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
C- पुरस्कार: ग्राम प्रधान द्वारा सम्मान।
D- अन्य उपलब्धियाँ: अभिभावक का विश्वास जीत पाना।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: शिक्षकों को प्रेरित करने की दिशा में पहल सतत बनाये रखने की आवश्यकता है।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-अपना जुड़ाव बच्चों से रखने पर बल दें।

👉9- संकलन एवं सहयोग
नाम: महेन्द्र कुमार पटेल 
मिशन शिक्षण संवाद गोरखपुर

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
20-11-2019

Comments

  1. तिवारी जी को बहुत-बहुत बधाई।
    💐💐💐💐💐

    ReplyDelete
    Replies
    1. Congratulations bhaiya 💐excellent & wonderful job 👌👌🙏🙏🙏

      Delete

Post a Comment

Total Pageviews