३८२~ फरजंद अली प्राथमिक विद्यालय-मधुपुरी, स्वार, रामपुर, उत्तर प्रदेश

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद रामपुर से एक ऐसे शिक्षक साथी का परिचय करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से न सिर्फ अपने विद्यालय सुधार की ओर अग्रसर किया बल्कि अनेकों शिक्षक साथियों को प्रोत्साहित कर बेसिक शिक्षा उत्थान में भी महत्वपूर्ण सहयोग किया।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2486197491657833&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
फरजंद अली
प्राथमिक विद्यालय-मधुपुरी, स्वार, रामपुर, उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति:15-01-2014
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त: 26/12/2016

👉2- विद्यालय की समस्याए:-

विद्यालय भवन 6 साल से जर्जर है। इसके इसके चलते विद्यालय दूसरे गांव यानी यूपीएस-मधुपुरा में संचालित है।
जब हम वहाँ गए तो उस विद्यालय की हालत अच्छी नहीं थी। दो शिक्षिकाएं तैनात होने के बाद भी नामांकन 20 के आसपास था। इनमें से भी दो-चार छात्राएं उपस्थित रहती थीं। जबकि हमारे विद्यालय में नामांकन 97 के बाद 17 बच्चे कक्षा पांच कर गए। बावजूद इसके नामांकन घटने नहीं दिया। इस वर्ष भी नामांकन में 52 % वृद्धि की है। जबकि यूपीएस में हमारे प्रयास से नामांकन बढ़कर 45 को पार कर गया। इतना ही नहीं अब उपस्थिति भी बढ़कर 35 के आसपास रहती है। इसके लिए हमने विद्यालय का समय से संचालन करने के साथ ही ग्रामीणों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया। ग्राम प्रधान और smc का सहयोग लिया। सभी शिक्षकों ने इस प्रयास में सहयोग किया। बस हमने शिक्षकों को जागरुक और प्रेरित किया।

👉3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
▶️A- स्वयं का प्रयास-बढ़-चढ़ कर प्रयास किया।
▶️B-अन्य शिक्षकों का सहयोग मिला
▶️C-जनप्रतिनिधि का सहयोग-मिला
▶️D- शासन का सहयोग-मिला

👉4 -विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियाँ:- बच्चों की रुचि के अनुसार शिक्षण व गतिविधियाँ

सांस्कृतिक- बालसभा एवं प्रार्थना के दौरान नैतिक शिक्षा।
सामाजिक- सामाजिक रीति-रिवाज और पर्वों की जानकारी एवं उनका आयोजन।
खेलकूद गतिविधियाँ:- बच्चों की रुचि एवं शैक्षिक स्तर के अनुसार खेल एवं गतिविधियों का आयोजन-जैसे बच्चों को पहाड़े सिखाते समय की गतिविधि।

👉5- विद्यालय और विद्यार्थियों की
उपलब्धि:-
▶️A- नामांकन विवरण: 126
▶️B- उपस्थिति: 75 %
▶️C- छात्रों का पुरस्कार विवरण:
D- छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण:
E- छात्रों की अन्य उपलब्धियाँ:

👉6 - शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियां:-
▶️A- नवाचार: मेरे देश, मेरा परिवार नवाचार, पहाड़ा नवाचार, समाचार लेखन नवाचार,
▶️B- सम्मान: डीएम व बीएसए, अरविंदो सोसाइटी, बीइओ, ngo द्वारा बेस्ट शिक्षक सम्मान।
▶️C- शिक्षक पुरस्कार: उपरोक्त
▶️D-अन्य उपलब्धियाँ: बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों की स्टोरी राष्ट्रीय समाचार पत्र दैनिक जागरण में स्टोरी प्रकाशित कराकर एक तरफ जहाँ शिक्षकों का हौसला बढ़ाया तो वहीं दूसरी ओर समाज के सामने परिषदीय विद्यालयों की सकारात्मक छवि पेश की। इससे समाज में एक अच्छा संदेश गया। इससे शिक्षकों की भी जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एक नई पहचान मिली। छात्र नामांकन भी बढ़ा देखते ही जनपद के कई सौ विद्यालयों का कायाकल्प इस प्रयास से हो गया।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश : मिशन शिक्षण संवाद ने शिक्षकों के सम्मान एवं शिक्षा के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। शिक्षकों को एक ऐसा प्लेटफार्म दिया है, जहाँ पर वे अपने नवाचार व शिक्षण संबंधी विचारों का आदान-प्रदान कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंने में मददगार साबित हो रहा है।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- शिक्षण कार्य सौभाग्य से मिला है। इसे यूं ही न गवाएं। शिक्षक देश और बालकों के भविष्य का निर्माता है। अपने इस दायित्व को निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं।।

👉9- संकलन एवं सहयोग
दीपक पुंडीर
मिशन शिक्षण संवाद रामपुर

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
18-11-2019

Comments

Total Pageviews