महिला सशक्तिकरण 175,अर्चना जायसवाल ,प्रतापगढ़
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-175*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2473094416301474&id=1598220847122173
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक- 04 नवम्बर 2019)
नाम -अर्चना जायसवाल
पद- सहायक अध्यापक विज्ञान
विद्यालय -पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनैतापुर
बाबा बेलखरनाथ धाम, प्रतापगढ़
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
प्रथम नियुक्ति-29-09-2015 से अद्यतन कार्यरत
⭐सर्वप्रथम विद्यालय में बच्चों का समय से आना सुनिश्चित किया और सप्ताह के प्रत्येक दिनों में अलग-अलग भाषा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत,एवं उर्दू में प्रार्थना, प्रतिज्ञा, पीटी, नैतिक मूल्य वाले वाक्य, बच्चों का परिचय के साथ-साथ सामान्य ज्ञान के प्रश्न कराना शुरू किया l
⭐ विज्ञान किट और विभिन्न प्रकार के शिक्षण अधिगम सामग्री से विज्ञान कक्ष विकसित किया जिससे कक्षा शिक्षण प्रभावी बन गया l
⭐ विज्ञान के साथ साथ गणित किट के सामानों को भी विज्ञान कक्ष में स्थान दिया और उसका प्रयोग कर गणित की कक्षाओं का संचालन भी किया l
⭐ विद्यालय के छात्र छात्राओं की रुचि सांस्कृतिक क्रियाकलापों में होने के कारण विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करके उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में सहयोग किया l
⭐ शिक्षक अभिभावक बैठकों का आयोजन करके जनमानस में विद्यालय की खत्म हो चुकी प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित किया l
⭐ मीना मंच की सुगमकर्ता होने के दायित्व का निर्वहन इस प्रकार किया-
* मीना मंच कक्ष का सुंदरीकरण एवं हर शनिवार बैठकों का आयोजन करना l
* मीना जन्मोत्सव, मीना मेला दिवस का आयोजन एवम संचालन करना l
*लिंगभेद, बालिका शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, संचारी रोग आदि का रैली के माध्यम से जनमानस में जागरूकता फैलाना l
* योगासन, प्राणायाम, पीटी, प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता आदि के द्वारा बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद की l
⭐ विद्यालय में एक पुस्तकालय की स्थापना करके बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया l
⭐ ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर की विभिन्न प्रशिक्षणों को प्राप्त करके अपने शिक्षण को बेहतरीन बनाने का कार्य किया जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है l
⭐ विद्यालय में व्याप्त तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बच्चों की सहायता से उसर भूमि को भी एक सुंदर उपवन में बदल दिया जिसे देखकर सभी आज आश्चर्य करते हैं l
⭐ जनपद स्तर पर मेरे निर्देशन में प्रतापगढ़ महोत्सव में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया तथा शैक्षिक गतिविधियों एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया l
⭐ विद्यालय में निरंतर मेरे द्वारा किए गए कार्यों और अभिभावकों से संपर्क के द्वारा नामांकन दर में प्रतिवर्ष उत्तरोत्तर वृद्धि करने में मदद हुई l
उपरोक्त कार्यों को करते हुए विद्यालय का हर छात्र, अभिभावक एवं जन समुदाय मेरे कार्यों की प्रशंसा करता है एवं उत्कृष्ट सम्मान देता है,मेरे लिए यही बहुत बड़ी उपलब्धि है l
_✏संकलन_
Great.....salute
ReplyDelete