मिशन शिक्षण संवाद

आपका दिन शुभ हो,
से होती यहाँ शुरुआत है।
   नित नए आसन, प्राणायाम,
   योग का होता प्रतिदिन अभ्यास है।
सदा नैतिक शिक्षा देता,
दैनिक नैतिक प्रभात है।
    नित नयी रोचक, ज्ञानवर्धक कहानियाँ,
    बच्चों को बहुत लुभाती हैं।
जिज्ञासा होती इनको पढ़ने, सुनने में,
रोज़ नयी सीख दे जाती हैं।
   दिमाग की कसरत करता,
   दैनिक प्रतियोगिता प्रभात है।
रोज इन पाँच प्रश्नों को हल कर,
छात्र करता ज्ञान का भंडार आत्मसात है।
    दैनिक समाचार बुलेटिन,
    प्रतिदिन अपडेट सबको करता।
डेली इंग्लिश लर्निंग से,
अंग्रेजी व्याकरण सबका संवरता।
    दैनिक श्यामपट्ट संदेश कार्य,
     गागर में सागर हैं।
नए शब्दों की सीमा नहीं,
उच्च जीवन-दर्शन देते सुविचार हैं।
    रत्नों के रत्न अनमोल,
    दान रत्न महान हैं।
होता सदैव शिक्षा का उत्थान,
यहाँ शिक्षक का सम्मान है।
    काव्यांजलि से होते,             
    कठिन प्रकरण भी रोचक और आसान हैं।
वहीं विचारशक्ति की प्रेरणा से,
बढ़ता सभी शिक्षकों का मान है।
    लिटिल मास्टर का बच्चों,
     के लिए यहाँ खिताब है।
पर्यावरण से आचरण यहाँ,
यह बहुत अद्भुत संवाद है।
     यह मिशन शिक्षण संवाद है।


रचयिता 
मोनिका रावत,
सहायक अध्यापक,
राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैठाणी,
विकास खण्ड-थलिसैण, 
जनपद-पौड़ी गढ़वाल,
उत्तराखण्ड।

Comments

Total Pageviews

1164377