३८६~ सर्वेश कुमार अवस्थी (प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर, अमौली, फ़तेहपुर, उत्तर प्रदेश

         🏅अनमोल रत्न🏅


💁🏻‍♂ मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- फतेहपुर से अनमोल रत्न शिक्षक भाई सर्वेश कुमार अवस्थी जी से करा रहे हैं, जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से विद्यालय की दशा और दिशा दोनों ही बदल दी। आपके अनुकरणीय एवं प्रेरक प्रयासों ने अभिभावकों को अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालय भेजने के लिए विवश कर दिया। जो हम सभी के लिए एक स्वप्न के समान होता है जब निजी विद्यालयों के बच्चे सरकारी कहे जाने वाले विद्यालय की ओर बच्चों की वापसी शुरू होती है।

💁🏻‍♂ आइये देखते हैं आपके द्वारा किये गए कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2495300860747496&id=1598220847122173

👉(1) शिक्षक परिचय:-
सर्वेश कुमार अवस्थी (प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर, अमौली, फ़तेहपुर, उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति- 04/07/2009, प्राथमिक विद्यालय सिठौरा द्वितीय,
विकास खण्ड-हथगाम-फ़तेहपुर।
वर्तमान नियुक्ति- 08/08/2016

👉(2) विद्यालय की समस्याएँ:- जब मैंने इस विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था उस समय विद्यालय अनेक समस्याओं से ग्रसित था। यथा-
👉🏻 विद्यालय की छतों से पानी का टपकना।
👉🏻 बाउण्ड्रीवाल का न होना।
👉🏻 विद्यालय परिसर में अवैध कब्ज़ा
👉🏻 परिसर में जल भराव की समस्या
👉🏻 कमरों की फर्स का टूटा होना।
👉🏻 विद्यालय में शिक्षकों की कमी
👉🏻 न्यून छात्र नामांकन
👉🏻 छात्रों की अतिन्यून उपस्थिति।

👉(3) विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना मेरे बचपन का सपना था। जब मैं इस मुकाम पर पहुंचा तो मेरे पिता जी ने, जो इस समय सेवा निवृत्त शिक्षक हैं, जय शंकर प्रासाद की जी पँक्तियों को स्मरण कराते हुए मुझे ईमानदारी से शिक्षण कार्य करने की सलाह दी-
"इस पथ का उद्देश्य नहीं है श्रान्त भवन में टिक रहना,
किन्तु पहुँचना उस सीमा पर जिसके आगे राह नहीं।।"

👉(4) स्वयं का प्रयास:-
👉🏻 विद्यालय की भौतिक दशा सुधारने हेतु- पुट्टी, रंग रोगन का कार्य एवं सामान्य ज्ञान के चित्रों, फ्लैश बोर्ड, दीवारों पर सामान्य ज्ञान की जानकारी आदि की लिखावट ये समस्त कार्य स्वयं से कराया गया है।
👉🏻 गाँव के सेवानिवृत्त शिक्षकों और SMC के सहयोग से नामांकन बढ़ाने के सफ़ल प्रयास किये गए।
👉🏻 ग्राम प्रधान जी के द्वारा बाउण्ड्रीवाल, मिट्टी की पुरायी का कार्य, सभी कक्षा- कक्षों में टाइल्स का कार्य, किचेन गार्डेन, मॉडल शौचालय, RCC रोड़, विद्यालय परिसर के अन्दर चारों ओर रास्ते के लोहे की जाली का निर्माण कराया गया।
👉🏻 कारागार राज्य मन्त्री, उ०प्र० श्री जय कुमार सिंह जैकी जी के द्वारा सबमर्सिबल पम्प प्रदान किया गया।












👉(5) विद्यालय के प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेल कूद गतिविधियाँ:-
A- सर्वप्रथम विद्यालय में माइक और ड्रम को खरीद गया, जिसके परिणाम स्वरूप संगीतमय प्रार्थना, पी०टी० आदि को कराया जाने लगा। बच्चे बड़े ही सहज भाव से भाग लेने लगे।
B- योग शिक्षा के तहत उन्हें योगा भी कराया जाने लगा।
C- योग शिक्षा के उपरान्त बच्चों को नैतिक शिक्षा की कहानी सुनाई जाने लगी।
D- नैतिक शिक्षा की कहानी के उपरान्त मानचित्र पर सामान्य ज्ञान की चर्चा होती है।
E- साथ ही दीवारों पर अंकित सामान्य ज्ञान एवं सदवाक्यों को भी साझा किया जाता है।
F- स्थानीय परिवेश, सामाजिक रीति रिवाज़, स्थानीय मेले, त्योहारों आदि के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है।
G- बच्चों की रुचि के अनुरूप नित्यप्रति खेलकूद कराए जाते हैं।
H- महापुरुषों की जयन्ती पर विशेष आयोजन किये जाते हैं।
I- बाल संसद का नियमित मंचन किया जाता है।
J- राष्ट्रीय पर्वों यथा- गणतन्त्र दिवस, गाँधी जयन्ती, स्वतंत्रता दिवस पर गांव के सभी लोग बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं।
👉🏻 नामांकन-
2016-17.........30
2017-18.........56
2018-19.........62
2019-20.........74
👉🏻 उपस्थिति 90% से ऊपर रहती है।
👉(6) पुरस्कार विवरण-
वर्षिक परीक्षा, वार्षिक खेलकूद और राष्ट्रीय पर्वों पर बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है।
👉(7) प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता-
👉🏻 वर्ष 2019 में कक्षा- 5 के एक छात्र आशकान्त का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ।









👉(8) शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियाँ:-
A- नवाचार:-
(1) हमारे विद्यालय में नवाचारी शिक्षा और ज़ोर दिया जाता है, जिससे बच्चों के लर्निंग आउटकम में वृद्धि हुई।
(2) नवप्रवेशी छात्रों को मुहर प्रयोग से अक्षर ज्ञान कराना।
(3) टी0एल0एम0 के माध्यम से शिक्षण कार्य।
(4) MDM से पूर्व भोजन मन्त्र के जाप से सकारात्मक प्रभाव का पड़ना।
(5) मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से ICT शिक्षण करना।

👉(9) सम्मान एवं पुरस्कार-
👉🏻 दिनाँक 14/10/2018 को विकास खण्ड अमौली में कारागार राज्य मन्त्री श्री जय कुमार सिंह जैकी जी के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हुआ।
👉🏻 दिनाँक 25/01/2019 को जिलाधिकारी महोदय, फ़तेहपुर द्वारा
उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार मिला।
👉🏻 बच्चों को टाई, बेल्ट एव वुलेन कैप का वितरण कारागार मन्त्री जी के द्वारा किया गया।
👉🏻 सभी बच्चों को निःशुल्क छात्र डायरी का वितरण श्रीमान खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा कराया गया।
👉(10) अन्य उपलब्धियाँ-
(1) पड़ोसी गाँवों के लगभग 17 बच्चों ने प्राइवेट विद्यालय से यहाँ आकर अपना नामांकन कराया और अब वे स्वयं के खर्च से ई-रिक्शा के द्वारा विद्यालय आते हैं।
(2) प्रमुख समाचार पत्रों में यथा दैनिक जागरण, अमर उजाला में विद्यालय की कवर स्टोरी का प्रकाशन हुआ।









(11) मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश- मिशन शिक्षण संवाद आज के शिक्षकों के लिए संजीवनी है। इससे जुड़कर शिक्षक बहुत कुछ सीख रहे हैं। साथ नवाचारी बनकर बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर एक संस्कारित समाज का निर्माण कर सकता है।
(12) शिक्षक समाज के लिए संदेश-
मुश्किलों से भाग जाना आसान नहीं होता है, हर पहलू ज़िन्दगी का इम्तिहान नहीं होता है। डरने वालों को मिलता नहीं कुछ ज़िन्दगी में, लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है।।

संकलन एवं सहयोग:
बबलू सोनी
टीम मिशन शिक्षण संवाद

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
27-11-2019

Comments

Total Pageviews