पंडित जवाहरलाल नेहरू

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को करते हैं समर्पित श्रद्धांजलि।
चौदह नवंबर को जन्मे, बने स्वतंत्र देश के प्रथम  प्रधानमंत्री।

चौदह नवंबर अट्ठारह सौ नवासी को प्रयागराज में जन्म पाए।
पिता मोतीलाल और माता स्वरुपरानी का सौभाग्य बन आए।

लंदन से शिक्षा पाकर, कर्मक्षेत्र भारत में बनाया।
भारत में वकालत कर, कमला संग विवाह रचाया।

होम रुल लीग में शामिल होकर, महात्मा गांधी का संपर्क पाया।
पश्चिमी संस्कृति का त्याग कर, खादी वाला सादा जीवन अपनाया।

नेहरू जी को था प्रिय काला कोट और लाल गुलाब।
बच्चों के थे प्यारे, पाया बच्चों से चाचा जी का ख़िताब।

आज फिर चौदह नवंबर आया, प्यारे चाचा नेहरू की यादें लाया।
चाचाजी को समर्पित शुभदिन, पहमने बालदिवस के रूप में मनाया।।

रचयिता
ज्योति चौधरी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर
विकास खण्ड-मुरादाबाद,
जनपद-मुरादाबाद।

Comments

Total Pageviews

1164402