एक प्यारी सी मुस्कान

गलतियों को क्षमा कर....
पुनः आत्मविश्वास भरती है,
ममतामयी होती है...
एक प्यारी सी मुस्कान

दुख से पीड़ित व्यक्ति को.....
सहनशीलता देती है,
दवा जैसी होती है.......
एक प्यारी सी मुस्कान

शब्दों के बंधन से परे... 
अपनापन जताती है,
सौहार्द की पहचान होती है.. 
एक प्यारी सी मुस्कान

छोटे से प्रयास का भी.....
मनोबल बढ़ाती  है,
पुरस्कार के समान होती है.....
एक प्यारी सी मुस्कान

विपदाओं के भंवर से....
सहजता से तारती है,
विश्वास की कश्ती होती है.....
एक प्यारी सी मुस्कान

अवसाद को दूर कर.....
आशा का संचार करती है,
जीवन मे रंग भरती है...
एक प्यारी सी मुस्कान

द्वेष-भाव को मिटाकर....
प्रेम का प्रचार करती है,
कितनी बहुमूल्य होती है....
एक प्यारी सी मुस्कान

रचयिता
दीप्ति खुराना,
सहायक अध्यापक, 
जूनियर कम्पोजिट विद्यालय पंडिया,
विकास खण्ड-कुन्दरकी, 
जनपद-मुरादाबाद।

Comments

Total Pageviews