दिनेश चन्द्र भट्ट जी निवासी - जवाहरनगर (शान्तिपुरी), उत्तराखंड

🎖अनमोल दानरत्न🎖

"विद्या एवं विद्यालय के लिए किया गया दान, पीढ़ियों तक मानवता का कल्याण करता है"

इसी भाव को ध्यान में रखते हुए पुत्री के जन्म की खुशी में विद्यालय को दान दिया LED TV

आइये जानते है कौन है अनमोल दानरत्न

मुझे आप सभी को बताने में
अत्यधिक खुशी हो रही हैं! कि दिनांक 31/10/2019 दिन गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय आनन्दपुर, रुद्रपुर में दिनेश चन्द्र भट्ट जी निवासी - जवाहरनगर (शान्तिपुरी) ने अपनी द्वितीय पुत्री आश्वी भट्ट (AASHVI BHATT ) के जन्म होने की खुशी हमारे विद्यालय के छात्र -छात्राओं के ई-लर्निग हेतु एक 32 इंची एल ई डी टीवी विद्यालय को सप्रेम भेट किया। इस अवसर पर आश्वी भट्ट, चम्पा भट्ट जी,  दिनेश चन्द्र भट्ट जी, भावना भट्ट जी व विद्यालय के  प्रधानाध्यापक हेम जोशी, सहायक अध्यापिका प्रमिला तिवारी, भावना पंत उपस्थित रही। साथ ही भोजनमाता मुन्नी बेगम, बेदुल के साथ ही आनन्दपुर गांव के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।


हम विद्यालय परिवार के सभी सदस्य आश्वी भट्ट के उज्जवल भविष्य की सदा कामना करता हैं। साथ ही इस सहयोग हेतु दिनेश चन्द्र भट्ट जी का  अध्यापकगण व छात्र छात्राएं सदा आभारी रहेंगे।

सारा श्रेय दिनेश चन्द्र भट्ट जी  व उनके पूए परिवार को जाता हैं।

https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2470235783254004/

साभार:
हेम जोशी (प्रधानाध्यापक)
राजकीय प्राथमिक विद्यालय आनन्दपुर, रुद्रपुर, उत्तराखंड

Comments

Total Pageviews