महिला सशक्तिकरण 176,अर्चना गुप्ता, फतेहपुर

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-176*


https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2474211486189767&id=1598220847122173

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक- 05 नवम्बर 2019)

नाम:-अर्चना गुप्ता
पद:-सहायक अध्यापिका
विद्यालय:-पू0मा0वि0 हाफिज़पुर हरकरन
खजुहा, फ़तेहपुर

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
👉 *डर मुझे भी लगा फासला देखकर,*
*पर मैं बढ़ती गयी रास्ता देखकर,*
*खुद ब खुद मेरे नजदीक आती गयी,*
*मेरी मंजिल, मेरा हौसला देखकर।*
👉 *उ. प्रा. वि.- हाफिजपुर हरकरन, शि. क्षे.- खजुहा, जनपद- फतेहपुर* में मेरा आगमन 19 सितंबर 2013 को हुआ। एक सुगमकर्ता के रूप में मेरे द्वारा निम्नलिखित कार्य किए गए-
👉 1. समय सारणी से शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया गया।
2. प्रत्येक कार्य दिवस में अलग प्रार्थना।
3. भोजन मंत्र के साथ भोजन करने की परम्परा।
4. विद्यालय अभिलेखों को अद्यतन एवं आकर्षक बनाया गया।
5. बच्चों की अधिकतम उपस्थिति के सुनिश्चयन हेतु उनके आने-जाने के समय में (ग्रामीण परिवेश की स्थिति को ध्यान में रखते हुए) लचीलापन लाया गया।
  6.  टी. एल. एम. एवं एस .एल. एम. का प्रयोग एवं गतिविधि आधारित शिक्षा पर बल।
7. सामान्य एवं प्रतिभाशाली बच्चों के साथ-साथ शांत, निःश्छल एवं अंतर्मुखी बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया।
8. देववाणी संस्कृत जो कि इस विद्यालय में एक उपेक्षित विषय बनी हुई थी, पर भी ध्यान दिया गया।
9. अवसरानुकूल विभिन्न गतिविधियों जैसे निबंध लेखन, चित्रकला, मेहंदी, राखी, दिया बनाना, 1 मिनट्स इंटरेस्टिंग गेम आदि को सम्मिलित किया गया।
10. विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ।
11. मीना मंच व बाल पुस्तकालय का सक्रिय संचालन।
12.सकारात्मक प्रवृत्ति के साथ बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के अनछुए पहलुओं पर ध्यान देकर उनके स्वास्थ्य में व्यापक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया।
👉 उक्त प्रयासों के परिणाम स्वरुप बच्चों के नामांकन एवं ठहराव में वृद्धि हुई। विद्यालय में रुचिपूर्ण एवं बाल केंद्रित वातावरण का सृजन हुआ तथा विद्यालय में बच्चों की सक्रिय सहभागिता भी बढ़ी। विकासखंड स्तर पर विद्यालय के कई छात्र सुलेख लेखन, चित्रकला एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में पुरुस्कृत भी हुए। साथ ही हमारे विद्यालय को विकासखंड खजुहा में उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में सम्मिलित किया गया।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Post a Comment

Total Pageviews