६६४~ अनमोल रत्न शिल्पी यादव प्राथमिक विद्यालय आशापुर, ब्लाक- मालवा, जिला- फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
🏅#अनमोल_रत्न-2024 🏅
1- शिक्षक परिचय- शिल्पी यादव (प्रधानाध्यपक )प्राथमिक विद्यालय आशापुर, ब्लाक- मालवा, जिला- फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
2- विद्यालय में स्टॉफ की संख्या- 4
3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 01-04-2016
4- विद्यालय के भौतिक संसाधन एवं परिवेश- विद्यालय में 3 कक्षा-कक्ष, रसोईघर, 2 बालक, 2 बालिका शौचालय, विज्ञान एवं गणित के लिए किट, बच्चों के खेल के लिए सभी सामान, 2 ब्लूटूथ स्पीकर, हैंडपंप, 2 मल्टीपल हैंड वॉस, शौचालय में रनिंग वॉटर। दिव्यांग शौचालय, स्मार्ट क्लास, सुसज्जित पुस्तकालय मनोहरी, भयमुक्त एवं सहयोग पूर्णविद्यालय परिवेश।
https://www.facebook.com/share/p/eSFqH7g6oPXrAa2T/?mibextid=oFDknk
5- विद्यालय में नामांकन-
2021-22 116
2022-23 108
2023-24 108
उपस्थिति का प्रतिशत-
2021-22 76%
2022-23 80%
2023-24 86%
6- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 32
07- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण प्रतियोगिता का नाम- लम्बीकूद, दौड़,
(क ) ब्लॉक स्तर -छात्र/छात्रा संख्या- 06
वर्ष- 2017-2018 प्रतिभागी छात्र/छात्राओं की संख्या 08
2018-19 संख्या 09
2019-20 संख्या 08
2022-23 संख्या 06
(ख) जनपद स्तर-2017-18
छात्र/छात्रा संख्या- 03
2018- 19 02
9- शिक्षक के स्वयं के प्रेरक प्रयास-* नामांकन हेतु -डोर टू डोर सर्वे,पी०टी०एम०, एस०एम०सी०बैठक, रैलियां, फोन द्वाराअभिभावकों से सम्पर्क। क्यूआर कोड के माधयम से अधिगम को अति सहज बनाया। आधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग जैसे टैबलेट, स्मार्ट टीवी आदि का प्रयोग करते हुए कक्षा का संचालन। समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक कराया l कला प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन। ब्लॉक स्तर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतिl
जनपद स्तरीयता tlm मेले में प्रतिभाग किया, जिसके के अंतर्गत सम्मान बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानl माननीय सांसद महोदय द्वारा स्मार्ट क्लास हेतू प्रोजेक्टर प्राप्त हुआ।
*10- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता :-* मिशन शिक्षण संवाद के अंतर्गत शिक्षा के विस्तार उत्थान के लिए वृहत रूप से प्रयास किया जा रहे हैं कविता के माध्यम से पाठन सामग्री को अति रूचि कर बनाया जाता है ऑनलाइन प्रतियोगिता नवोदय ,राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा सामग्री के माध्यम से विषय वस्तु का संपूर्ण ज्ञान,दैनिक श्यामपट्ट कार्य,योगासन आदि महत्वपूर्ण गतिविधियां सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करतीहैं। य़ह प्लेटफॉर्म शिक्षकों को नित्य नये प्रयास के प्रोत्साहित कर रहा है। जिससे अपना सर्वश्रेष्ठ दे सके नित नये मिशन के प्रयासों से बच्चों की रचनात्मक, क्रियात्मक शक्ति बढ़ती जा रही हैं।सभी में सहयोगात्मक भावना, कहानियों के माध्यम से कल्पनात्मक पक्ष को मजबूत करना, टी०एल०एम० के द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण बनाया जाता बनाया जाता है। आधुनिक प्रौद्योगिकियों का समाविष्ट करके शिक्षा को एक विस्तार रूप दिया है मिशन शिक्षण संवाद द्वारा कड़ी मेहनत बच्चों की सीखने की यात्रा पर एक अमिट छोड़ती है।
*11- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश-*
मिशन शिक्षक समाज से जुड़ना एक शिक्षक के लिए बहुत गौरवान्वित विषय क्योंकि यह एक ऐसा मंच जहां सब सहयोगात्मक भावना (टीम वर्क)से परिपूर्ण है शिक्षा धर्म सभी धर्मो से सर्वोपरि हैं । एक शिक्षक शिक्षा रूपी दिया से अंधेरे से उजाले की और ले जाता है l शिक्षक मोमबत्ती की तरह अपने ज्ञान को चारों तरफ बिना भेद-भाव के फैलाता हैं।
संकलन- नीलम भदौरिया फतेहपुर
टीम मिशन शिक्षण संवाद फतेहपुर


























Comments
Post a Comment