गौतम बुद्ध

दिव्य तेज था उनके मुख पर 

बड़ी मधुर थी उनकी वाणी 

शांति हृदय में बसी थी उनके 

अद्भुत थी जीवन की कहानी।।


563 ईसा पूर्व वैसाख की पूर्णिमा

 तिथि को जन्मे थे गौतम बुद्ध 

धन वैभव सब कुछ त्याग दिया 

आत्म साधना की खोज में थे बुद्ध।।


कठिन तपस्या करके आपने 

दिव्य ज्ञान को प्राप्त किया 

सत्य, प्रेम को हृदय में बसाया

जन-जन को संदेश दिया।।

 

सुख-दु:ख हैं जीवन के पहलू 

यह बात सभी को समझायी

दृढ़ता, लगन और आत्मज्ञान से

आपने महानता पायी।।


अपनी शिक्षाओं से समाज की

बुराइयों को दूर किया

सबके जीवन को महकाया

विश्व को अलौकिक ज्ञान दिया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews