काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2218* 🔴🔵

दिनांक- बुधवार 29.05.2024~~~~~

कक्षा- 3, 
विषय- हिन्दी (पंखुड़ी)
पाठ- 8

वाराणसी की यात्रा (भाग 3)

देखा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,
निर्माणकर्ता जिसके मदन मोहन मालवीय।
देश-विदेश से लोग यहां पढ़ने आते,
लेकर ज्ञान अपने देश को जाते।।

हनुमान जी का एक मन्दिर देखा,
नाम था संकट मोचन उसका।
देख कर मन भक्ति में डूबा,
वाराणसी है एक अजूबा।।

चलते-चलते फिर भूख लगी,
लस्सी पी और खाई जलेबी।
बाटी चोखा का स्वाद निराला,
भीड़ समेटे सत्तू का ठेला।।

सारनाथ संग्रहालय भी हमनें देखा,
अद्भुद और अनोखा देखा।
देखी अशोक की लाट  वहाँ पर,
जाने कितने आश्चर्य वहाँ पर।।

*रचना:-*
डॉ० नीतू शुक्ला (प्र०अ०)
मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर-1
ब्लॉक- सिकन्दरपुर कर्ण 
जनपद- उन्नाव 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews

1165022