दैनिक शैक्षिक संकलन
*मिशन शिक्षण संवाद जनपद कुशीनगर*
आज दिनांक 11/05/2024 दिन शनिवार उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली पगार, रामकोला को मीना मंच की अध्यक्षा कुमारी मुन्नी साहनी एवं सचिव सुनैना भारती द्वारा हिंदी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन की समस्त व्यवस्था किया गया। इस आयोजन में श्री सुनील कुमार और श्री मनमोहन सिंह द्वारा समस्त दिशानिर्देश दिया गया ।उक्त में मूल्यांकन का कार्य श्री रामानंद प्रसाद सर एवम श्री सुनील प्रसाद सर द्वारा किया गया। परिणाम की घोषणा में जूनियर स्तर पर कुमारी कावेरी यादव ने प्रथम स्थान तथा विष्णु कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक स्तर पर अंकित प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय स्तर पर मेडल पहना कर प्रथम स्थान प्राप्त कुमारी कावेरी यादव को सम्मानित किया गया।
अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अवनीश सिंह द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
_🙏🏻साभार_
*अवनीश सिंह* (प्र. प्र.)
कम्पोजिट विद्यालय मिश्रौली पगार, रामकोला
संकलनकर्ता
सूर्य प्रताप
मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर
_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद,*
Comments
Post a Comment