काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2215* 🔴🔵
दिनांक- शनिवार, 25.05.2024~~~~~

कक्षा-06 विषय- भूगोल (पृथ्वी और हमारा जीवन)
पाठ-08
*भारत का स्वरूप*

स्वरूप भौतिक भारत का,
दिखे विविधतापूर्ण।
ऊँचे-ऊँचे पर्वत कहीं पे,
कहीं मरुस्थल भूमि।।

हरे-भरे मैदान कहीं पे,
कहीं पठारी भूमि।
भौतिक रूप से पाँच भाग में,
भारत की है भूमि।।

उत्तर का पर्वतीय भाग,
उत्तर का मैदान। 
थार का मरुस्थल, 
दक्षिण का पठारी भाग।।

समुद्र तटीय मैदान के,
संग में द्वीप समूह। 
सुन्दर, सबसे प्यारा सा,
इसका रहे वजूद।।

*रचना:-*
अरविन्द कुमार सिंह(स०अ०)
प्राo विo धवकलगंज 
बड़ागाँव, वाराणसी

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews