दैनिक शैक्षिक संकलन
*मिशन शिक्षण संवाद जनपद वाराणसी*
*🌹समर कैंप समापन अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित🌹*
दिनांक 13 में 2024 को *प्राथमिक विद्यालय भिटारी, विकास क्षेत्र काशी विद्यापीठ, जनपद वाराणसी* में समर कैंप का समापन हुआ। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। *इसमें रंगोली, पोस्टर तथा आर्ट- क्राफ्ट की प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं*। कार्यक्रम में गांव के उन बच्चों ने प्रतिभाग किया जो इस वर्ष नए वोटर बने हैं। *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० अरविंद कुमार पाठक तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी काशी विद्यापीठ श्री राम पूजन पटेल व स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश भाटिया रहे।* मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के पश्चात मतदाता जागरूकता गीतों से उपस्थित अभिभावकों को प्रेरित किया। इसके उपरांत *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा रंगोली, आर्ट- क्राफ्ट तथा पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण- पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।* जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा *नए वोटरों को माल्यार्पण कर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ-साथ उपस्थित अभिभावकों व बच्चों को मतदाता शपथ भी दिलाया गया तथा मतदाता शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर उसका भी शुभारंभ किया गया।* जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा समर कैंप के प्रतिभागी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। *अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद पाठक ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि हम सभी मतदान में शत -प्रतिशत प्रतिभाग करें ।उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी एक अभियान चलाकर एक-एक मतदाता से संपर्क करें और उन्हें उनके मत के महत्व के बारे में बताएं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की भरपूर सराहना की व उत्साहवर्धन किया।* खंड शिक्षा अधिकारी *श्री राम पूजन पटेल ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि समर कैंप समापन अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की एक अच्छी पहल है। इससे हम सभी अधिक से अधिक अभिभावकों को विद्यालय से जोड़कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने में सफल होंगे।* कार्यक्रम का संचालन मुस्कान पाल व प्रतिभा द्वारा किया गया। *विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।* इस अवसर पर *ए आर पी श्री अमिताभ मिश्र, मनोज कुमार, पूर्व प्रधान श्रीमती हीरावती देवी,श्रीमती विभा यादव,श्रीमती रजनी,श्रीमती मीना यादव,श्रीमती मीनू शुक्ला,श्रीमती निशा सिंह, श्री दीपक गुप्ता, श्रीमती सविता देवी, श्रीमती सविता कुमारी,श्रीमती करिश्मा शर्मा,श्रीमती रेनू गौतम* सहित काफी संख्या में अभिभावक व नए मतदाता मौजूद रहे।
साभार -
रविन्द्र कुमार सिंह
प्रा०वि० भिटारी
काशी विद्यापीठ, वाराणसी
संकलन - मिशन शिक्षण संवाद
संकलनकर्ता
रविन्द्र कुमार सिंह
मिशन शिक्षण संवाद वाराणसी
_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*
Comments
Post a Comment