काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2205* 🔴🔵
दिनांक- मंगलवार, 14.05.2024~~~~~

कक्षा-06 विषय- भूगोल (पृथ्वी और हमारा जीवन)
पाठ-07 
*विश्वमें भारत*

 *भारत के पड़ोसी देशों की राजधानियाँ* 

बीजिंग चीन की राजधानी है,
काठमाण्डू नेपाल की।
थिम्पू भूटान की राजधानी,
कोलम्बो श्रीलंका की।।

नाएप्यीडाॅ म्यांमार की,
राजधानी कहलाती।
मालदीव की राजधानी,
माले है जानी जाती।।

पाकिस्तान की राजधानी,
इस्लामाबाद को कहते,
राजधानी अफगानिस्तान की,
काबुल चलते-चलते।।

बांग्लादेश की राजधानी को,
ढाका नाम से जानें।
भारत के पड़ोसी देशों की,
राजधानी को पहचानें।।

*रचना:-*
अरविन्द कुमार सिंह(स०अ०)
प्राo विo धवकलगंज 
बड़ागाँव, वाराणसी

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

 *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1095* 🟣🔵

दिनाँक- 14/05/2024, दिन- मंगलवार 

कक्षा-  सप्तम 
विषय- संस्कृत आमोदिनी
द्वितीय: पाठ:, अस्माकं  विद्यालय: 
(विभक्ति एवं कारक चिह्नों का प्रयोग)
 (भाग-2)

हे दया निधि! कृपा करना,
भारत भू पर सद् दृष्टि रखना। 
मानवता की सेवा के हित,
शक्ति सामर्थ्य का वर देना।। 

विद्यालय है केन्द्र हमारा,
जीवन का आधार हमारा।
विद्या से हम साक्षर होते, 
साक्षरता से समाज सँवारते।। 

विद्या विनम्रता है देती,
विनम्रता से योग्यता आती।
योग्यता से धन बल मिलता,
धन से धर्म और सुख मिलता।। 

🙏रचना-:
सरोज डिमरी (स०अ०)
रा० उ० प्रा० वि० घतोड़ा 
ब्लाॅक- कर्णप्रयाग, चमोली

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews