दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन शिक्षण संवाद जनपद कुशीनगर*

दिनांक- 16.05.2024
दिन- गुरुवार
👫👫👫👫👫👫👫👫👫👫👫
0️⃣1️⃣


उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली 2 में हर वर्ष की भांति इस वर्ष में समर कैंप गतिमान है। आज कैम्प के दूसरे सत्र में अचानक आदरणीय एसडीएम सर हाटा और उनकी की टीम का आगमन  विद्यालय पर हुआ।पहले सत्र में बच्चों के द्वारा योगाभ्यास किया गया था। दूसरे सत्र में फूड विदाउट फायर और चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। सर कैंपस में आए और सीधे बच्चों के बीच पहुंचे। दो जगह प्रतियोगिताएं चल रही थी एक जगह चित्रकला दूसरी तरफ फूड विदाउट फायर की प्रतियोगिता। फूड विदाउट प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के शेक, शरबत, सैंडविच ,मुरमुरे, सत्तू और भी बहुत प्रकार के व्यंजन व शामिल थे ।सर बच्चों के बीच आए और बच्चों के द्वारा बनाए गए लगभग सभी‌व्यंजनों का लुफ्त लिया। मस्क मेलन शेक, सत्तू शरबत, आम पन्ना ,मुरमुरा और सैंडविच उन्हें विशेष पसंद आया। सर ने विद्यालय में हो रहे कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय में चल रहे अन्य गतिविधियों को सर ने देखा। महोदय को विद्यालय का भौतिक परिवेश कक्षा- कक्ष में उपस्थित टीएलएम और अन्य सामग्रियां बहुत अच्छी लगी और उन्होंने उसकी बहुत तारीफ की। विद्यालय में उपलब्ध कार्यक्रमों के पिक्चर्स को देखकर उन्होंने प अन्य किसी  कार्यक्रम में आने की इच्छा जाहिर की। सभी शिक्षकों और छात्रों का उत्साहवर्धन कर हाटा के लिए प्रस्थान किया।विद्यालय परिवार सर का आभारी है।
साभार
शिल्पी मिश्रा
उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली 2
सुकरौली जनपद- कुशीनगर

0️⃣2️⃣ UPS रामपुर पौटवा हाटा जनपद कुशीनगर पर आज क्राफ्ट पेपर वर्क पर बच्चों ने अपना हुनर दिखाया।
साभार
रामनिवास प्रसाद (प्र.अ.)
उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर पौटवा हाटा जनपद- कुशीनगर

0️⃣3️⃣ Summer Camp Day 3# Painting Competition # SVEEP Theme# Vote India.
साभार
सुफियान आरफी
प्राथमिक विद्यालय भीमल छपरा नौरंगिया जनपद- कुशीनगर

0️⃣4️⃣ *✍️...*
आज दिनांक 16/05/2024 को *पी० एम० श्री प्रा0 वि0 नरकटिया, हाटा,,कुशीनगर* में  राज्य परियोजना विभाग से *श्री राज किशोर शुक्ला जी व उनकी टीम* का आगमन हुआ। श्री राजकिशोर शुक्ला सर द्वारा *पी० एम० श्री विद्यालय* में निर्माणाधीन *बाल– वाटिका, दिव्यांग शौचालय एवं विद्यालय की समस्त पंजिकाओं, छात्र संख्या, शैक्षणिक स्तर तथा विद्यालय का भौतिक निरीक्षण हुआ।*
महोदय काफी सन्तुष्ट दिखे।वापस जाते समय वे पूरे विद्यालय परिवार एवं संस्था की उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदा लिए। समस्त विद्यालय परिवार उनका आभार प्रकट किया। बहुत –बहुत धन्यवाद सर।

      साभार
*विजय कुमार कन्नौजिया*
*पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नरकटिया हाटा कुशीनगर*

संकलनकर्ता
मंजू सिंह
मिशन शिक्षण संवाद टीम कुशीनगर

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews