दैनिक शैक्षिक संकलन
*मिशन शिक्षण संवाद जनपद प्रतापगढ़*
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️
*🚆प्रतापगढ़ एक्सप्रेस🚆*
आज दिनाँक 11 मई 2024 को जनपद प्रतापगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में कराई जाने वाली गतिविधियों की कुछ झलकियाँ...
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️
आज प्राथमिक विद्यालय जगापुर, बाबागंज में बच्चों को अ से अ: के विषय में टीएलएम के माध्यम से बड़े ही रोचक ढंग से जानकारी प्रदान की गयी।
_🙏🏻साभार_
*श्रीमती अंजू*
प्राथमिक विद्यालय जगापुर
बाबागंज-प्रतापगढ़।
💠💠💠💠💠💠💠💠💠💠
आज कम्पोज़िट विद्यालय धरौली मधुपुर के प्यारे बच्चों ने *हमारे सहयोगी* के विषय में जाना साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत स्वास्थ्य व उसकी सुरक्षा के विषय में जानकारी प्राप्त की।
_🙏🏻साभार_
*श्रीमती प्रियंका सिंह*
कम्पोज़िट विद्यालय धरौली मधुपुर
मंगरौरा-प्रतापगढ़।
💠💠💠💠💠💠💠💠💠💠
आज उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनाही में बच्चों ने मीनामंच के निर्धारित कार्यक्रमनुसार सम्बन्धित वीडियो देखी व विषय की समझ को विकसित किया। साथ ही आज शनिवार की गतिविधि के अन्तर्गत चित्रकला पर कार्य किया।
_🙏🏻साभार_
*श्रीमती वन्दना सिंह*
उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनाही
बाबाबेलखरनाथ धाम-प्रतापगढ़
💠💠💠💠💠💠💠💠💠💠
स्कूल रेडनेस गतिविधि के अंतर्गत 1 से 10 तक की संख्याओं का परिमाण के साथ ज्ञान एवं आकृतियों की पहचान बालू पर उंगली से आकृति बनाना मदर्स डे के लिए ड्राइंग बनाना।
_🙏🏻साभार_
*श्रीमती वन्दना पटवा*
प्राथमिक विद्यालय फरेंदुपुर
कुण्डा-प्रतापगढ़।
💠💠💠💠💠💠💠💠💠💠
आज उच्च प्राथमिक विद्यालय कोथरिया में बच्चों ने मीनामंच के तहत निर्धारित गतिविधि में प्रतिभाग किया।
_🙏🏻साभार_
*श्रीमती प्रियंका शुक्ला*
उच्च प्राथमिक विद्यालय कोथरिया
कालाकांकर-प्रतापगढ़।
💠💠💠💠💠💠💠💠💠💠
आज प्राथमिक विद्यालय उतरार, बाबागंज में पुनरावृति के अंतर्गत तीन अक्षर के शब्द पठन का दोहराव करवाया गया
_🙏🏻साभार_
*श्रीमती सुमन मौर्या*
प्राथमिक विद्यालय उतरार
बाबागंज-प्रतापगढ़
💠💠💠💠💠💠💠💠💠💠
Saturday special Activity आज प्राथमिक विद्यालय हीरागंज में तरबूज के छिलकों से बच्चों ने बहुत ही खूबसूरत चित्रकारी की तथा मजेदार खेल की गतिविधि कराई गई ।
_🙏🏻साभार_
*श्रीमती अलका शुक्ला*
प्राथमिक विद्यालय हीरागंज
बाबागंज-प्रतापगढ़।
💠💠💠💠💠💠💠💠💠💠
*⏰राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस⌛*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
दिनाँक- 11मई 2024
*चित्रकला प्रतियोगिता*
*प्राथमिक विद्यालय उतरार*
बाबागंज-प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ के बाबागंज विकासखण्ड में संचालित प्राथमिक विद्यालय उतरार अपने नित नवीन कार्यों व गतिविधियों के द्वारा बच्चों के भविष्य को संवारने के कार्य बहुत ही बेहतरीन तरीके से करने के प्रयास में निरन्तर लगा हुआ है। विद्यालय परिवार बच्चों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए यथासम्भव प्रत्येक कार्य व व्यवस्था को बच्चों तक पहुंचाने का प्रयास करता है।
विद्यालय में प्रत्येक सप्ताह शनिवार को विभागीय दिशानिर्देश के क्रम में नो बैग डे का आयोजन करता है, जिसमे बाल सभा एवं चित्रकला आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इस गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रासंगिक व दिवस विशेष की जानकारी प्रदान करते हुए उनके मध्य प्रतिगोगिताओं का आयोजन कराया जाता है जिसमें बेहतर करने वाले बच्चों को पुरस्कार आदि प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाता है।
प्रत्येक शनिवार की भाँति इस शनिवार को भी विद्यालय में नजो बैग डे का आयोजन आज दिनाँक 11 मई 2024 को किया गया। जिसमें अन्तर्गत आज राष्ट्रीय प्रद्योगिकी दिवस की जानकारी बच्चों से साझा की गयी।
साथ ही इस विषय आधारित थींम पर चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों को प्रतिभाग कराया गया। बच्चों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक चित्रकारी की। बच्चों के द्वारा किए गए कार्यों को निरीक्षण मण्डल द्वारा बहुत ही संजीदगी से जाँचा व परखा गया तदुपरान्त इन मे से 3 बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय के रूप में चयनित किया गया।
आज की इस चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 4 से सेज़ल शर्मा ने प्रथम स्थान, कक्षा5 सड़ अंश शर्मा ने द्वितीय स्थान व कक्षा 4 से ही नैतिक सोनकर ने तृतीय हासिल किया।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनका प्रोत्साहित किया गया। साथ ही अन्य समस्त बच्चों के कार्यों में आवश्यक सुधार हेतु सुझाव देते हुए उन्हें भी शाब्दिक पुनर्बलन प्रदान किया गया।
_🌹साभार_
*बबलू सोनी*
सहायक शिक्षक
*प्राथमिक विद्यालय उतरार*
बाबागंज-प्रतापगढ़।
💠💠💠💠💠💠💠💠💠💠
आज 11 मई शनिवार को मीना मंच की गतिविधि में बच्चो को विद्यालय परिसर और शौचालय को स्वच्छ रखने के तरीके बताया गया इससे संबंधित विडियो दिखाई गई फिर बच्चो को समूह में बांटकर पॉवर एंजिल के द्वारा स्वच्छता से संबंधित प्रश्न दिए गए।
बच्चो ने मदर्स डे पर कार्ड बनाए और कविता सुनाई।
_🙏🏻साभार_
*श्रीमती शबाना बानो*
उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गड़ौली
कालाकांकर-प्रतापगढ़।
💠💠💠💠💠💠💠💠💠💠
मां एक ऐसा रिश्ता जिसे ईश्वर से जोड़ा जाता, ईश्वर जैसा माना जाता है। कल 12 मई को मातृ दिवस है तो उसको ध्यान में रखते हुए आज प्राथमिक विद्यालय दरियापुर ब्लॉक कुण्डा में मातृ दिवस मनाया गया।
_🙏🏻साभार_
*प्रीती उपाध्याय* (स. अ.) प्राथमिक विद्यालय दरियापुर
कुण्डा-प्रतापगढ़।
💠💠💠💠💠💠💠💠💠💠
आज उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गड़ौली में कक्षा 6 के बच्चों को भिन्न के सवाल समझाते हुए तथा संस्कृत में फलों के नाम का TLM बनाये।
_🙏🏻साभार_
*श्रीमती रेखा वर्मा*
उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गड़ौली
कालाकांकर-प्रतापगढ़।
💠💠💠💠💠💠💠💠💠💠
संकलनकर्ता
बबलू सोनी
*मिशन शिक्षण संवाद प्रतापगढ़*
_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*
Comments
Post a Comment