दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन शिक्षण संवाद जनपद अम्बेडकरनगर*

रंग - बिरंगी पेंसिल बनाकर सप्ताह के दिनों के नाम तथा टीएलएम के माध्यम से विराम चिह्नो को पहचानना


  आज दिनांक 11/ 05/ 2024 को प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर शिक्षा क्षेत्र -भियांव, अम्बेडकरनगर मे कक्षा 2 के छात्रो ने रंग - बिरंगी पेंसिल बनाकर सप्ताह के दिनों का नाम सीखा। मैडम के द्वारा टाइल्स पर पेंसिल का चित्र बनाकर उसमें दिनों का नाम लिखकर बच्चों को समझाया गया। और पुन: बच्चों को भी ऐसा ही करने को कहा गया जिसे बच्चों ने बखूबी अंजाम दिया।
      वही दूसरी तरफ टीएलएम "विराम चिह्न" के द्वारा छात्रो को विराम चिह्नो के संबंध में बताया गया। कक्षा 2और 3 के छात्रो ने सीखने - सिखाने की प्रक्रिया में रुचि पूर्वक भाग लिया।
 
_🙏🏻साभार_
कुसुम मिश्रा(स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर
भियांव-अम्बेडकरनगर

संकलनकर्ता
कुसुम मिश्रा
मिशन शिक्षण संवाद अम्बेडकरनगर

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews