६७६~ अनमोल रत्न स्वाति सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककुआ, विकासखंड- बरौली अहीर, जनपद- आगरा (उत्तर प्रदेश)

 🏅#अनमोल_रत्न-2024 🏅

1- शिक्षक का नाम व पद- स्वाति सिंह (स०अ०)
2- विद्यालय का नाम- पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककुआ, विकासखंड- बरौली अहीर, जनपद- आगरा (उत्तर प्रदेश)

3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 11-11-2008
4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन-
विद्यालय का भौतिक परिवेश बहुत ही सुंदर एवं मनोरम है। विद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से विद्यालय में चारों ओर बाउंड्री के किनारे पर उपयुक्त दूरी को देखते हुए लाभदायक छायादार वृक्षों एवं औषधीय पौधों को लगाया गया है। विद्यालय में तीन कक्षा शिक्षण कक्ष तथा बीच में एक (हाॅल) बरामदा है। एक प्रधानाध्यापक कक्ष, जिसमें अति सुंदर पुस्तकालय हेतु शिक्षाप्रद पुस्तकों का संकलन है। विज्ञान किट, गणित किट तथा खेल किट में पर्याप्त इनडोर तथा आउटडोर उपकरणों के संकलन की भी भरपूर उपलब्धता है। स्वच्छ रसोई घर तथा स्वच्छ बालक-बालिका तथा दिव्यांग शौचालय, हैंड वॉश यूनिट एवं स्वच्छ पेयजल हेतु आर ओ प्लांट तथा समर की भी अच्छी व्यवस्था है। विद्यालय के मैदान तथा कक्षाओं में टायलीकरण तथा इंटरलॉकिंग, वर्षा जल संचयन तकनीकी से परिपूर्ण स्वस्थ एवं हरा भरा वातावरण युक्त विद्यालय का परिवेश है। बिजली की उपयोगिता को देखते हुए विद्यालय में सोलर प्लांट भी उपलब्धता भी आवश्यकता की श्रेणी में आती है। सभी कक्षाओं में चार पंखे तथा एक ट्यूबलाइट के साथ एक बल्ब की भी व्यवस्था है। विद्यालय को स्मार्ट बनने के लिए टीवी तथा इनवर्टर विद्यालय में उपलब्ध हो चुके हैं।







https://www.facebook.com/share/p/oQvzjui7KH2p6fW7/?mibextid=oFDknk
5- विद्यालय में कुल स्टाफ- (4+2)
1 इंप्रअ + 3 स अ + 2 अनुदेशक
6- विद्यालय में नामांकन-
2021-22 = 121
2022-23 = 117
2023-24 = 115
2024-25 = 117
7- विद्यालय में उपस्थित का प्रतिशत-
2021-22 =  57%
2022-23 =  66%
2023-24 =  78%
8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 62
9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
वर्ष 2022-23 (संख्या 12+6=18)
खेलकूद योग प्रतियोगिता
ब्लॉक स्तर- बालक एवं बालिका वर्ग प्रथम स्थान स्वर्ण पदक👏🏻
👉जिला स्तर-
खेलकूद योग प्रतियोगिता
बालक वर्ग-
प्रथम स्थान स्वर्ण पदक
नाम-(अमन सौरभ कुलदीप सागर जय बंसल आशीष कुमार)
बालिका वर्ग-
द्वितीय स्थान- रजत पदक
नाम-(संजना चाँदनी रंजना सुनीता राधिका अंजली)
👉मंडल स्तर-----
खेलकूद योग प्रतियोगिता
बालक वर्ग- द्वितीय स्थान रजत पदक के साथ टीम उपविजेता












👉👉 वर्ष 2023- 24
खेलकूद योग प्रतियोगिता
ब्लॉक स्तर- बालक एवं बालिका वर्ग प्रथम स्थान स्वर्ण पदक
जिला स्तर-
बालक वर्ग- प्रथम स्थान स्वर्ण पदक
नाम- अमन सौरभ गौरव सिंह कुलदीप गुड्डू जय बंसल
बालिका वर्ग- प्रथम स्थान स्वर्ण पदक
नाम- संजना चाँदनी भारती राशि रंजना राधिका
मंडल स्तर-
👉बालक वर्ग प्रथम स्थान स्वर्ण पदक टीम मंडल विजेता
👉बालिका वर्ग- प्रथम स्थान स्वर्ण पदक टीम मंडल विजेता

सांस्कृतिक कार्यक्रम वर्ष 2022-23- संख्या- 6
डायट आगरा द्वारा आयोजित रंगंबर प्रदर्शनी ब्लॉक स्तर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की 6 पेंटिंग का चयन तथा जिला स्तर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की 6 पेंटिंग को प्रथम बार डाइट में छपने वाली पुस्तक में स्थान प्राप्त हुआ।
नाम- संजना ,प्रियंका ,परी, अमन ,कुलदीप, अभिषेक।

वर्ष-2023-24 संख्या -14
ब्लॉक स्तर-
👉 नुक्कड़ नाटक प्रथम स्थान
👉पोस्टर प्रतियोगिता संजना प्रथम स्थान
👉स्लोगन प्रतियोगिता चांदनी द्वितीय स्थान
👉 निबंध लेखन प्रतियोगिता अमन द्वितीय स्थान
👉भाषण प्रतियोगिता गौरव सिंह प्रथम स्थान
जिला स्तर- संख्या- 14
👉नुक्कड़ नाटक- प्रथम स्थान
नाम- राधिका संजना चाँदनी रंजना चंदो सरिता बबीता निशा जय बंसल सौरभ अजय पंकज अमन गौरव सिंह
👉भाषण प्रतियोगिता- गौरव सिंह प्रथम स्थान
👉 पेंटिंग प्रतियोगिता संजना द्वितीय स्थान
👉 राज्य स्तर- बालक एवं बालिका वर्ग की योग टीम मंडल स्तर पर विजेता रहकर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु सदैव तैयार रही।

10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या, वर्ष एवं विवरण
2023-24 NMMSE-
छात्र संख्या-1     नाम- अमन
11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ-
👉 प्रत्येक दशा में बच्चों का विद्यालय में उपस्थित होना किंतु यदि किसी कारण विद्यालय में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं तो उसकी सूचना अवश्य प्राप्त करना।
👉 प्रतिदिन शिक्षण कार्य को पहले से अधिक रुचिकर बनाना।
👉 गतिविधियां करना जिससे कि बच्चों में उत्सुकता बनी रहे की आज नया क्या होने वाला है
👉 एनसीसी की तर्ज पर बच्चों को ड्रिल का अभ्यास करना जिस बच्चे अधिक पसंद करते हैं।
👉 जीरो निवेश की तर्ज पर बच्चों को टी एल एम निर्माण करना सीखना
👉 विद्यालय मे बच्चों को प्रतिदिन योग आसन एवं प्राणायाम करना जिससे कि वे स्वस्थ रहने के साथ-साथ योग को अपने जीवन में अपने एवं स्वास्थ्य का लाभ उठाएं।





👉 बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करना प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करना।
👉 बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति रुचि को जागृत करना।
👉 वर्ष- 2023 माह मई में मिशन शिक्षण संवाद के पदाधिकारी द्वारा वाराणसी में आयोजित वार्षिक बैठक एवं कार्यशाला में शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया
👉 5 सितंबर 2023 बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश जनपद आगरा द्वारा विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम तथा पाठ्य सहगामी क्रियो की क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान हेतु आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी आगरा आदरणीय उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा एवं आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा द्वारा सम्मान हेतु प्रशस्ति पर प्रदान किया।
👉 ब्लॉक संसाधन केंद्र बरौली अहीर आगरा में खंड शिक्षा अधिकारी बरौली अहीर खंड शिक्षा अधिकारी  तथा अन्य खंड शिक्षा अधिकारी जीके द्वारा दिनांक 14 मार्च 2023 को पाठ के सहगामी गतिविधियों के लिए सम्मान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
👉 डायट आगरा द्वारा आयोजित केवल शिक्षक वर्ग योग प्रतियोगिता 2023 _ 24 में पंचम स्थान हेतु सम्मान एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
👉 सत्र 2022-23 में डायट आगरा द्वारा आयोजित टीएम मेला में उच्च प्राथमिक स्तर हेतु द्वितीय स्थान के लिए मैडल देकर सम्मान एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
👉 सत्र 2022 23 में डायट आगरा द्वारा आयोजित आइडिया फेस्टिवल में शीर्षक 7 के लिए पंचम स्थान हेतु सम्मान एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
👉 अगस्त 2023 में जिला योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित योग प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ स्वर्ण रजत एवं पदक प्राप्त कर बेसिक शिक्षा विभाग को पाँचवा स्थान दिलाने के लिए सम्मानित किया गया।
👉कुछ उपलब्धियाँ इस विद्यालय में आने से पूर्व की हैं।
👉 बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2006-07 पटना बिहार में प्रतिभागिता तथा विभाग के लिए राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनने का सौभाग्य।
👉 2005-06 एवं 2006-07 में बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भेजी जाने वाली प्रदेश स्तरीय टीम में सिलेक्टर की भूमिका के लिए चयनकर्ता बनने का सौभाग्य।
👉 2004-05, 2005-06 एवं 2006-07 तक लगातार चार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय प्रशिक्षक (नेशनल कोच) एवं मैनेजर बनने का सौभाग्य।
12- मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान शिक्षक के सम्मान और मानवता की कल्याण में सराहनीय उपयोगिता है प्रति दिवस भेजे जाने वाले दैनिक कार्य दैनिक श्यामपट्ट कार्य कहानियां कविताएं एवं बाल कविताएं बाल संवाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी हेतु प्रश्न पत्र तथा उनके उत्तर सांय कालीन ऑनलाइन क्लासेस इत्यादि यह सभी अत्यंत प्रशंसनीय है जब हम इन सब के साथ विद्यालय के बच्चों को पढ़ाते हैं तब बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करके उत्तीर्ण भी होते हैं तथा समाज में मिशन शिक्षण संवाद के लिए बहुत अच्छा संदेश जाता है मैं धन्यवाद देना चाहती हूं हमेशा शिक्षण संवाद परिवार के सभी पदाधिकारी तथा जनपद आगरा में मिशन शिक्षण संवाद की एडमिन श्रीमती प्रियंका गौतम जी को जिनके प्रोत्साहन से मेरे वर्तमान विद्यालय में गत दो वर्षों से के अंदर ही पढ़ाई तथा खेल दोनों में बहुत विशाल परिवर्तन एवं उन्नति हुई है।
13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को संदेश-
     मेरी दृष्टि में सभी शिक्षक अनमोल रत्न है। क्योंकि सभी लोग बच्चों को बहुत ही मन से पढ़ाते हैं। बच्चों को उनकी योग्यता व उनकी अभिरुचि के आधार पर अलग-अलग कैटिगरी में रखकर यदा पर शिक्षा प्रदान की जाए तो उत्तम होगा। विद्यालय में नामांकित सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देना हम सभी का परम कर्तव्य है। सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों तथा खेल के माध्यम से शिक्षा दी जाये  तो बच्चे अधिक रुचि के साथ पढ़ेंगे।
14-साभार-
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक
श्री जिया उल हसन कादरी,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककुआ
विकासखंड- बरौली अहीर
जनपद- आगरा
15- संकलन कर्ता-
     "श्रीमती प्रियंका गौतम जी"
एडमिन- मिशन शिक्षण संवाद ,जनपद-आगरा

Comments

Total Pageviews