महिला सशक्तिकरण विशेषांक-295

*#महिला_सशक्तिकरण_विशेषांक_295*


दिनांक-18,05,2024
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार के बहनों की सफलता एवं संघर्ष की कहानी-*
नाम- अर्चना देवी वर्मा
पद- सहायक अध्यापक
विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरवा (कम्पोज़िट)
विकासखण्ड- महुआ
जनपद- बाँदा
*सफ़लता एवं संघर्ष की कहानी-*
प्रथम नियुक्ति- 08/10/2015
वर्तमान नियुक्ति- 06/09/2019
प्रारम्भिक परिचय- मैं अर्चना देवी वर्मा सहायक अध्यापक विज्ञान विषय के पदपर उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरवां में कार्यरत हूँ। मुझे अध्यापन कार्य के साथ साथ कहानी, कविता लेखन, टीएलएम निर्माण, कलाकृति निर्माण, बागवानी आदि करना पसन्द है।
*विद्यालय की समस्या-*
जब मैंने वर्तमान विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया तो मैंने देखा विद्यालय का परिवेश बहुत अच्छा नहीं था, पेड़ पौधे नहीं थे। बालिकाओं की विद्यालय में उपस्थिति कम थी।
  बच्चे विज्ञान विषय मे रुचि नहीं लेते थे। इस प्रकार की कुछ समस्याओं के साथ मैंने विद्यालय में कार्य करना प्रारम्भ किया।
*संघर्ष औऱ सफ़लता की कहानी-*
सर्व प्रथम बच्चों को विद्यालय की ओर आकर्षित करने के लिए मैंने विद्यालय के परिवेश को बदलने कार्य किया। मैंने स्वयं रसोइयों के साथ मिलकर मिट्टी की गुड़ाई कर पौध शाला से पौधे लेकर पौधे लगाये।
   विद्यालय में टीएलएम निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया और पूरा एक टीएलएम रूम निर्मित हो गया। बच्चों को विद्यालय लाने में यह बहुत कारगत साबित हुआ। बच्चे विद्यालय आने में तथा पढ़ाई में रुचि लेने लगे।
   ततपश्चात विद्यालय की सूनी दीवारों पर मेरे द्वारा चित्रकारी करके उन्हें बोलती दीवारों में परिवर्तित किया गया और बाला की अवधारणा पूर्ण हुई।
  विज्ञान विषय को रुचिकर बनाने के लिए प्रयोगशाला का निर्माण किया औऱ नित नये प्रयोगों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि उतपन्न हई।
    बालिकाओं की उपस्थिति को बढाने के लिए बालिकाओं को कढ़ाई/ बनाई, पेंटिंग आदि सिखाने का प्रयास किया। जिसका सकारात्मक प्रभाव यह रहा कि विगत तीन वर्षों में विद्यालय से करीब 40 बच्चों ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में सफ़लता प्राप्त की।
*विद्यालय की उपलब्धि-*
1.विद्यालय के 19 कायाकल्प बिन्दु संतृप्त।
2.विद्यालय में टीएलएम रूम सुव्यवस्थित पुस्तकालय का निर्माण।
3.राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉंग्रेस में लगातार 2 बार राज्य स्तर तथा 1 राष्ट्रीय स्तर तक बच्चों की प्रतिभागिता।
4.राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में बच्चों का जनपद में चयन।
5.ढक सुरक्षा प्रतियोगिताओं में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त होना।
6.आज़ादी के अमृत महोत्सव निबन्ध प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रतिभागिता।
7.स्पाइडर डे, इसपैरो डे प्रतियोगिता में राज्य में प्रथम स्थान, बटर फ्लाई डे कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।
8.विज्ञान प्रदर्शनी में विकासखण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त।
9.गुजरात राज्य द्वारा छात्रा काजल को डॉ०यशपाल हेरिटेज एवार्ड से सम्मानित किया गया।
10.ग्राम प्रधान महोदय द्वारा बच्चो तथा उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह।
*स्वयं की उपलब्धि-*
1.डॉ०ए पी जे अब्दुल कलाम मेन्टर एवार्ड से सम्मानित।
2.आज़ादी का अमृत महोत्सव में जलशक्ति मन्त्री श्री रामकेश निषाद जी द्वारा सम्मानित।
3.मिशन शिक्षण संवाद द्वारा राज्य अनमोल रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित।
4.टीएलएम के क्षेत्र में टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (2023) प्राप्त किया।
5.निम्नलिखित प्रशिक्षणों में सन्दर्भदाता के रूप में भूमिका निभाई-
A. डायट पर स्कूल रेडिनेस, टीएलएम निर्माण
B.हिन्दी उपचारात्मक
C. विज्ञान किट
D. संस्कृत किट
E. सुरक्षा एवं संरक्षा
F. जेण्डर इक्विटी
G. पर्यावरणीय शिक्षा
H. मीनामंच/ पॉवर एन्जिल
*मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश-*
"मिशन शिक्षण संवाद बच्चों को बेहतर शिक्षा देने एवं तौर तरीके के लिए नींव का पत्थर है।"

संकलन
ज्योति कुमारी
#टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद

Comments

Total Pageviews