दैनिक शैक्षिक संकलन
*मिशन_शिक्षण_संवाद_बाराबंकी*
यूपीएस धौरमऊ विकासखण्ड देवा ,बाराबंकी में लक्ष्य नामांकन ,उपस्थिति ,शैक्षिक गुणवत्ता एवम सामाजिक जागरूकता तथा पुरातन छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ,जिसमे मतदाता हस्ताक्षर अभियान को शामिल करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में 20 मई को मतदान के लिये प्रेरित किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी डॉ नेहा शर्मा एवम विशिष्ट अतिथिद्वय खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रामनारायण एवम जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्रीमती सुधा जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही
इस अवसर पर nmmse परीक्षा में तीन वर्षों के चयनित 30 बच्चों और पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया इस वर्ष की nmmse जनपद टॉपर मानसी देवी को शील्ड और मेडल के साथ गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका संचालन सियावती वर्मा ,ममता सिंह,आरती मिश्रा ,सांत्वना श्रीवास्तव ने किया और पुरातन छात्रों पिंकी ,प्रियंका ,कशिश ने सहयोग किया ,विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया ।इस कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मिश्र ने किया इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव ,विकास वर्मा नीरज श्रीवास्तव ,राकेश कौल ,ओमप्रकाश ,प्रियम्वदा सिंह ,सीमा सावलानी प्रीति शालिनी पंखुड़ी सक्सेना ,कृति आदि शिक्षक ए आर पी जितेंद्र यादव ,कमलेश वर्मा मनोज श्रीवास्तव
ग्राम विकास अधिकारी जुगल किशोर, प्रधान प्रतिनिधि अनवर अली ,एस एम सी अध्यक्ष नीरज कुमार सहित बहुत बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी डॉ नेहा शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से बनेंगे समाज के लिये भविष्य के सुयोग्य और जिम्मेदार नागरिक जो विद्यालय के साथ ही घर ,गांव का नाम रोशन करेंगे -यहाँ इस बहुत ही सुंदर विद्यालय के बहुत स्मार्ट और टैलेंटेड बच्चों ने लगातार 3 वर्षों से राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित परीक्षा में जनपद में शीर्ष स्थान बनाया है जो
गौरव की बात है ,इस विद्यालय के पुरातन छात्रों ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता की एक बुलंद तस्वीर पेश की है ।इस अवसर पर पुरातन छात्रों को सम्मानित करते हुए हर्ष हो रहा है ,यह बच्चे ही भविष्य हैं ।
सम्मानित बच्चों के नाम
मानसी देवी ,सूरज कुमार ,शुभम ,अतुल, अश्वनी ,केशव प्रसाद, संगीता ,संध्या ,आनन्द ,
आयुष
पुरातन छात्र
नीतू ,कशिश यादव ,सिराज ,अपूर्वा दीक्षित ,सुमाली ,सोनी ,अभिषेक , गुप्ता ,शिवानी ,शांति ,अनुराग यादव विकास यादव ,विशाल कुमार ,सतीश ,पिंकी ,प्रियंका ,कुमकुम सहित 40 बच्चो को सम्मानित किया गया
साभार:
सी_बी_सिंह
उच्च_प्राथमिक_ धौरमऊ विद्यालय__ बाराबंकी।
संकलनकर्ता:
पूजा_पाण्डेय
मिशन_शिक्षण_संवाद_बाराबंकी।
✏️संकलन
📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।
Comments
Post a Comment