काव्यांजलि
*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,
🔵🔴 *#काव्यांजलि_2204--* 🔴🔵
दिनांक- सोमवार, 13 मई 2024~~~~~
कक्षा-6, विषय- हिन्दी
पाठ-12, भाग-05
*साप्ताहिक धमाका*
हुई अचानक एक घोषणा,
बच्चों को पुरस्कार देने की।
मुहल्ले में ही लगा शामियाना,
थी उत्सुकता नाम जानने की।।
पाँच-पांँच सौ रुपये देंगे,
स्वेच्छा से बताएँ आकर नाम।
जो भी हैं वे बहादुर बच्चे,
किया अखबार छापने का काम।।
मंचासीन नेताओं को ताकती,
लोगों की थी भीड़ भारी।
घण्टों बीते, तब लोगों का,
खिल्ली उड़ाना हो गया जारी।।
सभा समाप्त हुई बस यूँ ही,
नहीं कोई आया लेने ईनाम।
था पहचान करने का षड्यन्त्र,
ये कोशिश भी रही नाकाम।।
🙏🏼 *रचना-*
शिखा वर्मा (इं०प्र०अ०)
उ० प्रा० वि० स्योढ़ा
क्षेत्र- बिसवाँ, जनपद-
सीतापुर
✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*
# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह
🔵🟣 *काव्याॅंजलि 1094* 🟣🔵
दिनाँक- 13/05/2024, दिन- सोमवार
कक्षा- सप्तम
विषय- संस्कृत आमोदिनी
द्वितीय: पाठ:, अस्माकं विद्यालय:
(विभक्ति एवं कारक चिह्नों का प्रयोग)
(भाग-1)
विद्यालय ने सद्ज्ञान दिया,
हमको यह सम्मान दिया।
शिक्षा से उन्नति मिली,
हर चेहरे पर खुशी खिली।।
जीवन के लिए दिशा मिली,
आत्मज्ञान से दृष्टि मिली।
गली-गली से बच्चे आते,
प्रार्थना की सुर लहर मिलाते।।
घर से विद्यालय जाकर हमने,
देश सेवा का संकल्प लिया।
अपनी ममता प्रतिष्ठा के बस,
मांँ बहनों ने श्रम किया।।
श्रम के इस महान धर्म से,
जीवन में सुख दान मिला।
अपने श्रम पर हमें सदा ही,
सुन्दर सा अभियान मिला।।
🙏रचना-:
सरोज डिमरी (स०अ०)
रा० उ० प्रा० वि० घतोड़ा
ब्लाॅक- कर्णप्रयाग, चमोली
Comments
Post a Comment