६८१~ अनमोल रत्न मीना भाटिया प्राथमिक विद्यालय डाढ़ा, ब्लॉक- दनकौर, जनपद- गौतम बुद्ध नगर, राज्य- उत्तर प्रदेश

    🏅#अनमोल_रत्न-2024 🏅

"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है।"
👉1- शिक्षक का नाम व पद- मीना भाटिया (स०अ०)
👉2- विद्यालय का नाम- प्राथमिक विद्यालय डाढ़ा,
ब्लॉक- दनकौर, जनपद- गौतम बुद्ध नगर, राज्य- उत्तर प्रदेश

👉3- वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 07-12-2018
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन-  हरे-भरे वृक्षों से आच्छादित, पक्की इमारत फर्नीचर युक्त, 1 स्मार्ट TV, शुद्ध पानी की व्यवस्था, सबमर्सिबल, पक्के शौचालय, रसोई घर आदि।
https://www.facebook.com/share/p/faRMaf8KAh9awvkW/?mibextid=oFDknk
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ-8





👉6- विद्यालय में नामांकन-
2021-22      176
2022-23      168
2023-24      150  (कोविड पलायन के कारण)
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत-
2021-22    80%
2022-23    82%
2023-24    90%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 40
👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
2022 में कुलदीप
2023 में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता(दौड़ )में महक को द्वितीय स्थान
वर्ष 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेडीसन में बच्चों के नृत्य से प्रभावित होकर 5100/- रुपए सम्मान राशि प्राप्त हुई।
पूर्व छात्र असगर ने 400 मीटर दौड़ में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, समर ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
2023-24








कुल विद्यार्थियों की संख्या- 3
प्रतियोगिता का नाम- आई सी टी
🏅जिला/जनपद स्तर-
डायट प्राचार्य सर द्वारा सम्मानित किया गया
छात्र/छात्रा संख्या -3
आदित्य, हया, आशू
वर्ष -2024
नाम- आदित्य को सिटी पार्क में आयोजित पुष्पोत्सव कला प्रतियोगिता में सम्मानित किया गया।
मिशन शिक्षण संवाद के "मैं हूँ प्रेरक विद्यार्थी" सम्मान से बच्चों को सम्मानित किया गया।
🏅राज्य स्तर- सम्पर्क फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया गया।
स्वच्छ पृथ्वी प्रतियोगिता में विद्यालय को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या- मिशन के आनलाइन प्लेटफार्म पर कईं बच्चे लाभान्वित हुए। आनलाइन कक्षा में पठन -पाठन
राष्ट्रीय आय व छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में शिवानी को सफलता प्राप्त हुई।

👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ-
1. जिला स्तरीय कहानी प्रतियोगिता 2022 में  प्रतिभाग
2. ICT प्रतियोगिता 2024 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान।
3. शिक्षा विभाग शामली द्वारा आयोजित "शिक्षक कवि सम्मेलन" में सम्मान पत्र प्राप्त हुआ।
4. अलीगढ़ शिक्षा विभाग और मिशन शिक्षण संवाद के कार्यक्रम में आदरणीय बेसिक शिक्षा मंत्री महोदय से सम्मान प्राप्त।
5. बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित
6. उद्घोष संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार।
7. राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा आलेख लेखन कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
8. परिषदीय साहित्यकार मंच द्वारा कलम का सिपाही सम्मान पत्र प्राप्त हुआ।
9. प्लांटेशन वर्ल्ड वाइड द्वारा पर्यावरण मित्र सम्मान
10. जनदृष्टि द्वारा राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ।





















11. राष्ट्रीय शैक्षिक संघ द्वारा  उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
12. दूरदर्शन पर प्रदर्शित होने वाले मिशन प्रेरणा की ई - पाठशाला के शैक्षिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिसमें गणित विषय पर पाठ्य-पुस्तक पर आधारित वीडियो बनाने में सहयोग किया। इसमें PPT निर्माण ,शिक्षण- योजना निर्माण का कार्य भी किया। वर्तमान समय में ये सभी वीडियो दीक्षा एप्प पर अपलोड किये गए हैं जिससे हजारों बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
13. बुनियादी शिक्षा पर आधारित बनाई गई वीडियो में भी प्रतिभाग किया, जिसमें बच्चों का सहयोग भी लिया गया। दीक्षा एप्प पर विभिन्न कोर्सों में ये वीडियोस भी डाले गए हैं।
14. कस्तूरबा गांधी विद्यालय तथा परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी के स्तर को सुधारने की लिए भी कार्य किया गया जिसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी आदरणीय श्री बालमुकुंद सर द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
15. बच्चों में विषय की रोचकता बढ़ाने के लिए कईं नवाचार किए गए, जैसे परिवेशीय संसाधनों का प्रयोग, टी एल एम का प्रयोग, गतिविधि के माध्यम से पढ़ाना, कहानी, कविता, रोल-प्ले इत्यादि।
16. सनराइज फाउंडेशन द्वारा नेशनल लेवल कवि सम्मान।
17. आर्ट एंड टॉय वेबीनार में प्रतिभाग किया।
*एड्यूटर ऐप द्वारा सम्मान पत्र प्राप्त हुआ।
*शांति फाउंडेशन द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया, मदर ब्लैसड अवार्ड व अन्य कईं अवार्ड प्राप्त हुए।
*नवोदय क्रांति परिवार मंथन द्वारा भी कईं अवार्ड प्राप्त हुए।
*मिशन प्रेरणा केलिए कार्यशाला  में प्रतिभाग किया और टी एल एम, वर्कशीट निर्माण, वीडियो निर्माण में सहभागिता की।
* जिला स्तरीय TLM प्रतियोगिता(गणित) में द्वितीय स्थान।
*डायट स्तरीय गणित किट प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य
*राज्य अनुसंधान हिन्दी वाराणसी के तत्वाधान में जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य (आनलाइन)
*प्रकृति के प्रति बच्चों में समझ विकसित करने के लिए समय-समय पर ऑनलाइन ऑफलाइन कार्य किए गए जिसमें विद्यालय के बच्चों के साथ मिलकर स्वच्छ पृथ्वी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और ट्रॉफी अर्जित की। प्रकृति मित्र के रूप में भी बच्चों और सह शिक्षकों के साथ कार्य किया।
प्रकाशित लेख/ पुस्तक -
SCERT द्वारा कक्षा-1, 2, 3 गणित कार्य पुस्तिकाओं में लेखन कार्य, आधार भूत शिक्षण संदर्शिका (गणित -1, 2, 3) में लेखन कार्य
प्रकृति के आँगन में, प्रयास,नैपुण्य, राष्ट्र साधना के पथिक, सक्सेस स्टोरी, स्मृतियों की धूप -छाँव, विद्यालय में एक दिन पुस्तकों में लेखन, मिशन की मासिक पत्रिका में लेख।
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता-  मिशन शिक्षण संवाद शिक्षक की सम्मान और मानवता के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्रकाशित सामग्री निश्चय रूप से शिक्षकों और बच्चों के लिए उपयोगी है। मैं कई वर्षों से इससे जुड़कर कार्य कर रही हूँ और  इसके द्वारा उपलब्ध सामग्री का उपयोग अपनी कक्षा में कर रही हूँ क्योंकि यह बच्चों के मानसिक स्तर, कक्षा और शासन द्वारा निर्धारित पाठयक्रम के अनुरुप होता है। ऑनलाइन सामग्री उत्कृष्ट कोटि की है। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा बनाया गया यूट्यूब चैनल भी काफी लाभप्रद है जिसका प्रयोग विद्यार्थी अपने समय के अनुसार कर सकते हैं और लाभान्वित हो सकते हैं।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश-शिक्षक समाज की भावी पीढ़ी का निर्माण करने में अपना योगदान देते हैं। शिक्षक का कार्य केवल शिक्षा देना ही नहीं है, अपितु अपनी छात्रों के व्यक्तित्व का निर्माण करना भी है। अभिभावकों और समाज के लिए भी शिक्षक की उतनी ही जिम्मेदारी है। एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सर्वाधिक भूमिका यदि कोई निभा सकता है तो वह शिक्षक है और इसका प्रयास प्रत्येक शिक्षक को अवश्य ही करना चाहिए। शिक्षा को व्यवसाय नहीं अपितु सेवा भाव से करना चाहिए।
👉14- साभार- चंचल शर्मा (प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय डाढ़ा, ब्लॉक- दनकौर, जनपद- गौतम बुद्ध नगर, राज्य- उत्तर प्रदेश
👉15- संकलन कर्ता- गीता ज्ञानी गौतमबुद्ध नगर
टीम मिशन शिक्षण संवाद (गौतमबुद्धनगर/उत्तरप्रदेश)

Comments

Total Pageviews