दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन_शिक्षण_संवाद_जनपद_अलीगढ़*

दिनांक- 15/05/2024
दिन- बुधवार

👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♀️

☘️0️⃣1⃣☘️
 आज दिनांक 15/05/2024 को बा पा सं 19 हमदर्दनगर डी जमालपुर नगरक्षेत्र अलीगढ में कक्षा 1,2 में अक्षर ज्ञान कराया गया और दो अक्षर से बने शब्द बच्चों ने बनाए।

साभार :-
*👩‍🏫इसमत रहमान*
 बा पा सा 19 नगर क्षेत्र अलीगढ़। 

☘️0️⃣2️⃣☘️

आज दिनाँक 15/05/2024 को उo प्राo विo बालूखेड़ा, धनीपुर में राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा NMMS में उत्तीर्ण दोनों छात्राओं सिया और पूजा तथा उनके अभिभावको को समस्त स्टाफ के द्वारा उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया l बच्चों को वाटर बोतल और डिक्सनरी देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया l सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं l 

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

साभार:-
*👩‍🏫गीतिका* 
 उच्च प्राथमिक विद्यालय बालूखेड़ा धनीपुर अलीगढ़। 

☘️0️⃣3⃣☘️

आज प्राथमिक विद्यालय नवानागर इगलास में कक्षा 5 के बच्चों को अत्यधिक गर्मी और लू से बचने के लिए सावधानी और उपाय बताए गए।

साभार :-
*👩‍🏫पूजा वर्मा*
 प्राथमिक विद्यालय नवानागर इगलास अलीगढ़।

☘️0⃣4⃣☘️

आज दिनांक 15-05-24 को कक्षा 5 में बच्चों के साथ "चित्र चार्ट" पर चर्चा की गई तथा बच्चों ने उत्सुकता से सुंदर "कहानी" तथा "चित्र" बनाए।" इ "की मात्रा से बनने वाले शब्दों की सूची बनाई।maths में बच्चों ने भिन्न का घटाओ पर अभ्यास कार्य किया।
  कक्षा 4 बच्चों को कहानी जंगल की आग सुनाई गई, खेल विषय पर चर्चा की गई तथा इंडोर /आउट डोर खेल के बारे में बताया गया और खेलों की सूची बनाकर इंडोर और आउट डोर गेम को चित्र के माध्यम से समझाया गया, गणित में दो अंकों की संख्या से  गुणा व शाब्दिक सवाल का अभ्यास  कराया गया l
साथ ही कक्षा 4 के बच्चों ने EVS में विभिन्न प्रकार के घरों के चित्र बनाए।

साभार:-
*👩‍🏫तरन्नुम हमीद, गौसिया खातून व रफत जहां, रुखसाना*
मॉडल प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफी जवां अलीगढ़।

☘️0⃣5⃣☘️

आज उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुर का स्थान में राज्य जल योजना और स्वच्छता मिशन की ओर से कला प्रतियोगिता हुई और बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया।

साभार:-
*👩‍🏫नीता वार्ष्णेय*
उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुर कायस्थान अतरौली अलीगढ़।

☘️0⃣6⃣☘️

आज 15/5/2024 प्राथमिक विद्यालय जवां नंबर एक में कक्षा एक और 4 में बच्चों ने मौखिक भाषा शिक्षण के अंतर्गत, रास्ते में क्या क्या देखा , गतिविधि कराई गई। मैंने सीख लिया आंकलन,किया गया एवं कक्षा 4 में बच्चों ने पाठ 4 बोलती गुफा के प्रश्न उत्तर मौखिक रूप से दिए और पाठ से संबंधितचित्र भी बनाया।  कक्षा 2 में गणित विषय में जोड़ के सवाल मैथ किट की सहायता से हल कराए गए एवं कॉपी पर लिखकर बच्चों ने दिखाए। कक्षा 4 में एक अंकिए गुणा के सवाल बच्चों ने बोर्ड पर हल किए।

साभार:-
*👩‍🏫शगुफ्ता नाज़*
 प्राथमिक विद्यालय जवां नंबर एक जवां अलीगढ़।

👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♀️

संकलनकर्ता
प्रियंका_अग्रवाल
मिशन शिक्षण संवाद टीम अलीगढ़।

✏️संकलन
📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।

Comments

Total Pageviews