६७२~ अनमोल रत्न अनुराग कुमार कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय समोगरा ब्लॉक- मिठवल, जनपद-सिद्धार्थ नगर, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न- 2024🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-

नाम- अनुराग कुमार
विद्यालय- कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय समोगरा ब्लॉक- मिठवल, जनपद-सिद्धार्थ नगर, राज्य- उत्तर प्रदेश। प्रथम नियुक्ति : 09/11/2015

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास :
1. मैंने अपने विद्यालय में ठहराव के लिए जन सम्पर्क के अतिरिक्त शिक्षण को रोचक बनाने के लिए खेल एवं कहानीयों की सहायता से शिक्षण आरम्भ किया जिससे छात्र एवं शिक्षक मध्य आत्मीय संबंध स्थापित हो सके।
2. बच्चों के लेखन को सुधारने के लिए मैंने एक वर्कबुक भी बनाया।
3. मैंने अपने विद्यालय में खेल और चित्रकला के प्रति भी बच्चों में जागरूकता फैलाई।
4. विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी मेरे प्रिय द्वारा जो प्रयास किए गए उसकी वजह से आज अधिकतर बच्चे माइक पर बोलने में सक्षम है एवं स्टेज पर जाकर अपना कार्यक्रम देने में संकोच नहीं करता।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से :-
मैंने अपने प्रधानाध्यापक एवं साथी शिक्षकों द्वारा मिलकर बच्चों में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक रुझान पैदा किया।





अन्य सहयोग से-
प्रधान एवं एक एनजीओ के माध्यम से हम लोगों ने अपने विद्यालय में दो स्मार्ट टीवी की व्यवस्था की जिससे बच्चों को यूट्यूब व अन्य ज्ञानवर्धक साधनों के द्वारा शिक्षण कार्य कर पढ़ाया जा सके इसकी अतिरिक्त सरकार द्वारा प्रोजेक्टर की व्यवस्था भी मेरे विद्यालय में की गई है।
https://www.facebook.com/share/p/QfTuuxSZfYgx5aWs/?mibextid=oFDknk
👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या
  राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में पिछले वर्ष हमारे यहां दो बच्चों का चयन हुआ था परंतु इस वर्ष 9 बच्चों का चयन हुआ है यह हमारे पिछले 3 वर्षों के अथक प्रयास का फल है बच्चों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है इसके अतिरिक्त हमारे यहां का एक बच्चा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी चयनित हुआ है परंतु उसके घर वालों ने वहां भेजने का निर्णय नहीं किया वह बीएचयू के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।











👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ :-
खेल प्रतियोगिताओं में जहां पूर्व में हमारे यहां के बच्चे प्रतिभा नहीं करते थे मेरे प्रयासों द्वारा बच्चे ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया गया हमारे यहां के दो बच्चों को ब्लॉक की तरफ से जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभा करने के लिए भी चयनित किया गया था इसके अतिरिक्त पिछले वर्ष डीएम महोदय द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का जो आयोजन हुआ था उसमें भी प्राथमिक स्तर पर हमारे यहां की बच्ची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था जिस समय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ उसे समय हमारे यहां शतरंज के प्रति बच्चों में कोई जागरूकता नहीं थी परंतु वर्तमान में हमारे यहां 7 से 8 बच्चे शतरंज प्रतियोगिता के लिए तैयार हो चुके हैं वह अन्य बच्चे भी इसमें रुचि लेने लगे हैं वह सब मुझे जीतने का प्रयास करके अपने को और अच्छा बनाने का प्रयास करते रहते हैं।
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण :
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण : nmmse में अब तक 12 बच्चे चयनित
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ : राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में कई बच्चे चयनित
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :- खेल कूद एवं संस्कृतिक कार्यक्रम में निरंतर प्रतिभाग किया जाता है कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :- जनपद के सबसे सुन्दर, सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित शिक्षा के लिए समर्पित एक उत्कृष्ट विद्यालय, कई बार अधिकारियों द्वारा विद्यालय परिवार को सम्मानित किया गया है।
A- शिक्षकों के स्वयं के सृजित नवाचारों का विवरण :-
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण :
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ : उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार,
👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए सुझाव या संदेश : मिशन शिक्षण संवाद शिक्षक को प्रेरित, प्रोत्साहित एवं पहचान दिलाने का सबसे बड़ा मंच है। इसके दैनिक पोस्ट से बहुत सारे शिक्षक एवं बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए सुझाव या संदेश :- शिक्षक राष्ट्र निर्माता है उसे शिक्षक के सम्मान एवं मानवता के कल्याण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए।
👉9- संकलन एवं सहयोग - दयाशंकर पाण्डेय
टीम मिशन शिक्षण संवाद सिद्धार्थ नगर 

Comments

Total Pageviews