६७४~ अनमोल रत्न सोनल गुप्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय धनौरा, जनपद-अमरोहा, राज्य-उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल _रत्न-2024🏅

👉1-शिक्षक का नाम व पद - #सोनल गुप्ता (सहायक अध्यापिका)
👉2-विद्यालय का नाम- उच्च प्राथमिक विद्यालय धनौरा, जनपद-अमरोहा, राज्य-उत्तर प्रदेश

👉3-विद्यालय में नियुक्ति तिथि-19/05/2018
👉4-विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन-सन् 1935 में स्थापित यह विद्यालय विकास खंड के आकर्षक एवं स्वच्छ विद्यालयों में से एक है। विद्यालय केवल बालिकाओं हेतु है। लगभग 90 वर्षों के पश्चात विद्यालय उत्तम स्थिति में है। विद्यालय चहारदीवारी सहित सुरक्षित स्थान पर है। विद्यालय में सभी 14 पैरामीटर का पालन किया गया है। विद्यालय में एक स्मार्ट टी.वी., 2 सबमर्सिबल, गणित किट, विज्ञान लैब तथा TLM से सुसज्जित 3 कक्षा-क़क्ष हैं। विद्यालय में सरकार की तरफ से एक कक्ष को स्मार्ट कक्ष बनाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
https://www.facebook.com/share/p/kNn2uwwWYXGHLSQc/?mibextid=oFDknk
👉5-विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टाफ-3
👉6-विद्यालय में नामांकन-
2022-23 - 65
2023-24 - 66
2024-25 - 61(अभी नामांकन गतिशील है)
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- 74%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या-24




👉9-खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगिता का नाम- लोकगीत
जिला स्तर-
2021-22 प्रतिभागी बालिकाएं- 06
लोकनृत्य
जिला स्तर
2021-22 प्रतिभागी बालिकाएं- 06
ब्लाक स्तर
लोकगीत
2022-23 प्रतिभागी बालिकाएं- 08
👉10-  Spell bee प्रतियोगिता में एक छात्रा का ब्लाक स्तर पर द्वितीय स्थान  , राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट के लिए  चार छात्राओं का चयन।









👉11- NMMSE - 2024 में विद्यालय की एक छात्रा नें 19 वीं रैंक  प्राप्त की।
👉12- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ (शोध,नवाचार, सम्मान आदि)-
*खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सशक्त एवं आत्मनिर्भर  महिला प्रमाणपत्र
*खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रेरक/निपुण विद्यालय के लिए प्रशस्तिपत्र
*जिलाधिकारी द्वारा "हर घर तिरंगा कार्यक्रम"के लिए  प्रशस्तिपत्र
*ब्लाक स्तरीय खेल कूद एवं शैक्षिक प्रतियोगिता हेतु प्रशस्तिपत्र
*प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  द्वारा नवाचार एवं टी.एल.एम के लिए  प्रमाण पत्र
*प्राचार्य, डायट द्वारा हिन्दी उपचारात्मक के लिए  प्रमाण पत्र
*प्राचार्य, डायट द्वारा जनपद स्तरीय टीम.एल.एम शैक्षिक नवाचार मेला में द्वितीय स्थान प्रमाण पत्र
*खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा टी.एल.एम हेतु प्रमाण पत्र
*इनर व्हील क्लब, लायंस क्लब द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया।












👉13-आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता-
मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से बच्चों के मन में पढ़ने की ललक उत्पन्न हुई है ।बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिशन शिक्षण संवाद के अध्ययन सामग्री का प्रयोग करते हैं। मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
👉14- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश-
शिक्षक बच्चों के साथ आत्मीय संबंध बनाकर शिक्षण करें ।शिक्षक बच्चों की कमियों को प्रेम से समझाएं। शिक्षक बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान देकर उनमें आत्मविश्वास पैदा करें।

साभार- श्री मति सोनल गुप्ता
विद्यालय प्र०अ० - श्री खत्म सिंह (इंचार्ज प्र.अ.)
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, धनौरा(अमरोहा)

*संकलनकर्ता- श्रीमती मंजरी कौशिक
टीम मिशन शिक्षण संवाद
अमरोहा*

Comments

Total Pageviews