काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2210* 🔴🔵
दिनांक- सोम वार, 20.05.2024~~~~~

विषय- नागरिक शास्त्र
कक्षा- 7
प्रकरण-हमारा संविधान
पाठ- 1 (भाग- 2)

एक लोकतान्त्रिक देश,
हमारा भारत कहलाता है।
सरकार बनाने/ बदलने में,
निर्वाचन कराया जाता है।।

सर्वोच्च कानून के संग्रह को,
देश का संविधान कहा जाता है।
कोई आवश्यकता पड़ने पर,
संशोधन/ परिवर्तन किया जाता है।।

इसी संविधन से हम सब ने,
मौलिक अधिकार पाएँ हैं।
देश के हित को ध्यान में रखकर,
कुछ मौलिक कर्तव्य भी बनाएं हैं।।

26  जनवरी को सारे मिलकर,
गणतन्त्र दिवस मनाते हैं।
अपने संविधान के महत्व को,
जन मानस को बताते हैं।।

🙏 *रचना-*
शहनाज बानो (स०अ०)
उ० प्रा० वि० भौंरी- 1
क्षेत्र- मानिकपुर
जनपद- चित्रकूट

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1100* 🟣🔵

दिनाँक- 20/05/2024, दिन- सोमवार 

कक्षा- 5
विषय- पर्यावरण 
पाठ- 20,  किसके जंगल? 
भाग-1 

जन-जन में चेतना का,
विकास बहुत जरूरी है।
सैद्धान्तिकता के साथ में,
व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी है।।

धरती के सुन्दर सृजन के हित, 
पर्यावरण बहुत जरूरी है।
अच्छे नागरिक बनें बच्चे, 
ये शिक्षा भी बहुत जरूरी है।।

आत्मचिन्तन के साथ-साथ,  
सृजनशीलता जरूरी है।
अनमोल धरती का उपकार न भूलें,
यह चिन्तन भी जरूरी है।।

मानवता ही हो सर्वोपरि,
ध्यान इसका भी जरूरी है।
आने वाले कल के लिए भी,
चिन्तन-मन्थन जरूरी है।।

🙏🏻रचना-:
 सतेन्द्र भण्डारी  (स०अ०)
रा० प्रा० वि० कोट तल्ला, नगरासू
वि० ख० अगस्त्यमुनि
जनपद  रुद्रप्रयाग

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews