६८२~ अनमोल रत्न रुसी गुप्ता आदर्श प्राथमिक विद्यालय चौड़ा, बिसरख, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश

 🏅अनमोल_रत्न-2024🏅

"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है"
👉1- शिक्षक का नाम व पद- रुसी गुप्ता (सहायक अध्यापक)
👉2- विद्यालय का नाम- आदर्श प्राथमिक विद्यालय चौड़ा, बिसरख, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश

👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- ‌01.01.2013
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन- विद्यालय में 15 कक्षा- कक्ष एक कंप्यूटर रूम, एक स्मार्ट क्लास, एक रसोईघर, चार छात्र और चार छात्रा शौचालय है। 6 टंकी युक्त मल्टीप्ल हैंड वॉश यूनिट, एक आरो वाटर मशीन, 40 पंखे, इनडोर, आउटडोर के खेल का सामान, 10 कंप्यूटर, एक सक्रिय लाइब्रेरी है। लाइब्रेरी में बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं। प्रत्येक कक्षा- कक्ष में बच्चों के लिए एक रीडिंग कॉर्नर भी बनाया गया है। विद्यालय में बच्चों के खेलने के लिए एक बड़ा प्लेग्राउंड है जो चारों तरफ से नीम और अन्य प्रकार के पेड़ों से घिरा हुआ है। सभी कक्षा-कक्ष में हवा और प्रकाश की उचित व्यवस्था है। बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए स्मार्ट क्लास और प्रोजेक्टर की भी व्यवस्था है।
https://www.facebook.com/share/p/tq4jvvE8QvyCVELk/?mibextid=oFDknk
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ- 16



👉6- विद्यालय में नामांकन-
2021 - 22 = 630
2022 - 23 = 603
2023 - 24 = 562
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत-
2021 - 22 = 64%
2022 - 23 = 81%
2023 - 24 = 85%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 125
👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगिता का नाम- खेलकूद/सांस्कृतिक

🏅ब्लॉक स्तर- खो -खो
छात्र/छात्रा संख्या= 12,
वर्ष- 2021-22
600 मीटर दौड़-  आर्यन (द्वितीय स्थान)
🏅जिला/जनपद स्तर- Play Multinigualism
छात्र/छात्रा संख्या- 06,
वर्ष- 2023
नाम- Ayush, Cheeku, Arushi, Pushpa, Isha, Disha (Got Second prize)
Drawing Competition- 2022-23
First -Sanjana
Second -Saurabh
Drawing Competition- 2023-24
Third prize Isha
Kala Unnayan Mahotsav Second prize in drawing = Almendra








🏅राज्य स्तर -
छात्र/छात्रा संख्या, वर्ष एवं नाम
👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगी परीक्षा का नाम- नवोदय/विद्याज्ञान/NMMSE आदि।
छात्र/छात्राओं की संख्या वर्ष एवं नाम-0
👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ- (शोध, नवाचार, सम्मान आदि)
हमारा विद्यालय प्रथम प्रयास में डायट टीम द्वारा सन 2022-23 और 23 -24 में निपुण घोषित हुआ जिसके लिए विद्यालय को डाइट प्राचार्य और बीएसए सर द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
*आईसीटी के क्षेत्र में बच्चों द्वारा किए गए कार्यों को डायट प्राचार्य और डाइट मेंटर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
*बच्चों को अंग्रेजी भाषा बोलने पर जोर दिया गया जिसके परिणाम स्वरुप बच्चों की एक डिबेट गवर्नमेंट VS प्राइवेट स्कूल बेसिक डिपार्टमेंट के X हैंडल पर है।
*नोएडा लोकमंच द्वारा आयोजित इंग्लिश कंपटीशन में हमारे विद्यालय के बच्चों ने 6 to 8 के बच्चों पर विजय प्राप्त करते हुए फर्स्ट और थर्ड प्राइस प्राप्त किया।












*बीएसए गौतम बुध नगर के X हैंडल पर बच्चों की मदर डे की वीडियो को स्थान मिला।
*विद्यालय में दैनिक क्रियाओं की शुरुआत रोचक व सरस प्रार्थना सभा से होती है जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग प्रार्थना, गीत, संदेश, योग, पीटी, कहानी, ज्ञानवर्धक प्रश्न, पहेलियां आदि के साथ होती हैं।
*शनिवार को नो बैग डे के रूप में मुख्तया कबाड़ से जुगाड़ पर आधारित प्रोजेक्ट और टीएलएम बनवाये जाते हैं, जिससे बच्चों को गतिविधियां भी कराई जाती हैं।
*स्मार्ट क्लास में बच्चों को विज्ञान, अंग्रेजी, गणित आदि विषयों से जुड़ी हुई वीडियो दिखाई जाती हैं। जिससे बच्चे कठिन पाठ को भी आसानी से समझ जाते हैं।
*बाल संसद बनाई गई है। जल, भोजन, स्वच्छता, खोया- पाया आदि की अलग-अलग समितियां बनाई गई है जिससे बच्चे भी अपनी-अपनी जिम्मेदारियो को समझ सकें।
* बच्चों के अभिभावकों के साथ पीटीएम का आयोजन किया जाता है तथा समय-समय पर एसएमसी की बैठक भी आयोजित की जाती है।
* बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्चों द्वारा कराई गई गतिविधिया और उनके अच्छे कार्यों की पिक्चर और वीडियो माता-पिता के साथ साझा की जाती है।
* बच्चों के माता-पिता को विद्यालय से जोड़कर रखने के लिए समय-समय पर विशेष उत्सवों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जैसे मदर्स डे, वूमेन'स डे आदि। बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़कर रखने के लिए सभी त्योहार जैसे होली, दीपावली, क्रिसमस ईद, रक्षाबंधन, दशहरा,जन्माष्टमी, बालिका दिवस  आदि त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं।
मदर'एस डे 2024 विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों की माताओ ने अपने विचार भी प्रस्तुत किए और और कहा कि सरकारी स्कूल भी अब किसी से कम नहीं है।
इस अवसर पर महिला नोएडा पुलिस ने सभी माताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया और अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई कराने के लिए भी कहा।
पृथ्वी दिवस के अवसर पर संपर्क फाउंडेशन द्वारा आयोजित कविता प्रतियोगिता  में हमारे विद्यालय के बच्चे को प्राइज मिला।
*बच्चे हमेशा विद्यालय समय अनुसार और पूर्ण गणवेश में आए इसके लिए भी नियमित रूप से बच्चों के अभिभावकों से संपर्क भी किया जाता है।
*राज्य स्तर पर प्राप्त अवार्ड 2022 T. L. M. (Maths)
*राज्य स्तर पर सिलेक्टेड T. L. M. (Hindi) 2023
*नवाचार महोत्सव में डायट प्राचार्य द्वारा टीएलएम में द्वितीय प्राइज मिला है।
*मिशन शिक्षण संवाद द्वारा कोरोना समय में आयोजित पाठ योजना प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
*मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित ऑनलाइन कविता  प्रतियोगिता में आरुषि को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
*राष्ट्रीय शैक्षिक संघ द्वारा दो बार बेस्ट टीचर अवार्ड मिला है।
*संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बेस्ट टीचर का अवार्ड प्राप्त हुआ।
*अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में टीचर अवार्ड मिला है।
*नैपुण्य पुस्तक में टीएलएम का प्रकाशन।
*संपर्क फाउंडेशन द्वारा अर्थ डे पर आयुष को द्वितीय प्राइज मिला है।
*एससीईआरटी लखनऊ में आयोजित कला एवं संगीत की वर्कशॉप में भाग लेने का अवसर मिला।
*राज्य शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज में आयोजित वैदिक गणित विषय पर आधारित शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ।
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता-
  मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्राप्त जानकारी सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुई है। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है और वह अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक जानकारी भी यहॉं से प्राप्त कर लेते हैं।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश
शिक्षक और समय में सिर्फ एक ही अंतर होता है। शिक्षक सिखा कर इम्तिहान लेता है और समय इम्तिहान लेकर सिखाता है। शिक्षक समाज के लिए मेरा संदेश है कि एक शिक्षक का कार्य अत्यंत मूल्यवान है और उसका योगदान समाज के निर्माण में अविवादित है। शिक्षक न केवल ज्ञान का प्रदाता हैं, बल्कि छात्रों को सही मार्गदर्शन देकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी सहायक हैं। शिक्षक का कार्य समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण है और उसका समर्थन हमेशा आवश्यक है।
👉14- साभार- राजबाला (प्रधानाध्यापक)
आदर्श प्राथमिक विद्यालय चौड़ा, गौतम बुध नगर
👉15- संकलन कर्ता- गीता ज्ञानी
टीम मिशन शिक्षण संवाद गौतमबुद्धनगर

नोट:- सभी बिन्दुओं को ध्यान से पढ़कर क्रमानुसार विवरण को लिखें तथा जो उपयुक्त न हो उसे हटा दें। जो भी लिखें उसको प्रमाणित करने के लिए एक-एक फोटो अनिवार्य रूप से भेजना है। इसलिए पहले पूरा विवरण ध्यान से पढ़कर भर लें तथा जो भरें उसके अनुसार फोटो का कलेक्शन कर लें, इसके बाद अपने जनपद एडमिन के माध्यम से मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भिजवा दें। यदि जनपद एडमिन की जानकारी न हो या आपका सम्पर्क न हो पा रहा हो, तो मिशन के उपर्युक्त वाट्सअप नम्बर पर स्वयं भेज सकते हैं। जनपद एडमिन से विवरण सही होने की पुष्टि होने पर अनमोल रत्न में शामिल कर प्रकाशित कर दिया जायेगा।
सादर निवेदन- विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद

Comments

Total Pageviews