बाल पहेलियाँ

टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद की ओर से पहेलियों का नया संग्रह

*🔴बाल पहेलियाँ 5️⃣1️⃣🔴*

 *🔴 रविवार, दिनांक- 19.05.2024🔴*

     *बाल पहेलियाँ*  

1- रुके हुए पानी मे मैं,
    हरदम पाया जाता हूँ।
    मुझसे कोई बच न पाए,
    जीवन छोटा पाता हूँ।।
 
2- तीन अक्षर का नाम हमारा,
    किसान मित्र कहलाता हूँ।
    सदा धरा के अंदर रहता।
    भोजन मिट्टी से पाता हूँ।।

3- छह पैर दो पर होते हैं,
    साथ गंदगी लाती हूँ।
    काला भूरा रंग हमारा,
    घर घर पाई जाती हूँ।।

4- संघ बनाकर रहती हूँ मैं,
    मधु साथ मैं लाती हूँ।
    डंक है मेरा बड़ा नुकीला,
    फूलों पर मंडराती हूँ।।

उत्तर : 1-मच्छर, 2-केंचुआ, 3-मक्खी, 4-मधुमक्खी 

प्रस्तुत बाल पहेलियाँ स्वरचित, मौलिक हैं।
रचनाकार-🖋️
 डॉ० कमलेन्द्र कुमार(प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय डगरु का पुरवा
 कुठौंद जालौन (उ०प्र०)
           
*✏️संकलन*
*📝काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद

Comments

Total Pageviews