दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन शिक्षण संवाद जनपद गोरखपुर*

*सह शैक्षिक गतिविधियां*


*⭐01⭐*
*शनिवारीय मदर्स डे विशेष कार्यदिवस*🤱 *माँ को पाती*
यूँ तो माँ के उपकारों के प्रति हम सिर्फ कृतज्ञ ही हो सकते है।फिर भी माँ अपने जीवन में कितनी विशेष है उसे जता अवश्य सकतें।
इसी बात को ध्यान में रखकर कक्षा 3 में *PRE MOTHER'S DAY CELEBRATIONS*  क्राफ्ट में बच्चों ने *MY BEST MOM* बैज बनाना सीखा।साथ ही अपनी माँ के लिए धन्यवाद पत्र भी लिखा।घर जाकर बच्चों ने अपनी अपनी माताओं को अपने बनाये बैज और पत्र भी दिए।

साभार:
श्वेता सिंह
सहायक अध्यापक
कम्पोजिट स्कूल सिक्टौर🙏
ब्लॉक: खोराबार

*⭐02⭐*

*मातृ दिवस पर मां के प्रति बच्चों की अभिव्यक्ति*
मदर्स डे पर कक्षा 5 के बच्चो ने मां के लिए क्राफ्ट कला के माध्यम से बनाया गिफ्ट बास्केट ।
जैसा कि बच्चे अपनी मां से सामिप्य और प्यार भर भर के पाना चाहते है वैसा ही कुछ अपनी मां को देना भी चाहते है।यह टोकरी प्रतीक है उसी मातृ प्रेम का जो भरी है प्रेमपूरित छोटी छोटी मन की बातों से ।

_🙏🏻साभार_
*शालिनी श्रीवास्तव*
सहायक अध्यापक
कंपोजिट पूर्व माध्यामिक विद्यालय गुलहरिया
ब्लॉक: भटहट

संकलनकर्ता:
सुकीर्ति तिवारी
मिशन शिक्षण संवाद गोरखपुर

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews