दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन_शिक्षण_संवाद_जनपद_अलीगढ़*

दिनांक- 16/05/2024
दिन- गुरुवार

👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♀️

☘️0️⃣1⃣☘️
 प्राथमिक विद्यालय भगवानगढ़ी जवां में कक्षा एक के बच्चों को गतिविधि के माध्यम से वर्णमाला अक्षरों की पहचान कराई गई।
सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ  खेल-खेल में अक्षर पहचान और उनका उच्चारण सीखा। 
आज दिनांक *16/05/2024 को* **मॉडल प्राथमिक विद्यालय* *भगवानगढ़ी,जवां* में *"राष्ट्रीय डेंगू* *दिवस*" गया ।
सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में सभी बच्चों को *डेंगू के लक्षण एवं बचाव से रोकथाम की विस्तृत जानकारी* दी गई।
बच्चों ने गतिविधि के माध्यम से  मच्छर जनित रोगों से बचाव के बारे में सभी को जागरूक किया।
सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों नेअपने घर पर और आसपास भी लोगों को जागरूक करने की शपथ ली ।

साभार :-
*👩‍🏫नीलम व समस्त स्टाफ*
 प्राथमिक विद्यालय भगवानगढ़ी जवां अलीगढ़। 

☘️0️⃣2️⃣☘️

आज दिनांक 16/5/2024 को उच्च प्राथमिक विद्यालय मडराक लोधा अलीगढ़ में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के बारे में बच्चों को बताया गया और पोस्टर भी बनवाए।

साभार:-
*👩‍🏫सुमन नाथावत* 
 उच्च प्राथमिक विद्यालय मडराक लोधा अलीगढ़। 

☘️0️⃣3⃣☘️

बच्चों में सहयोग, सहायता की भावना जाग्रत करने हेतु बस यात्रा की गतिविधि करायी गयी जिससे बच्चे बहुत प्रसन्न दिखे।

साभार :-
*👩‍🏫शफ़क़त जहां*
उच्च प्राथमिक विद्यालय इमलोठ
जवां अलीगढ़ ।

☘️0⃣4⃣☘️

आज दिनाँक 16/05/24 को मॉडल प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफी में FLN के अंतर्गत *कक्षा 4 बच्चों को  कहानी चांद का तोहफा सुनाई गई, तथा कहानी को ब्लैक बोर्ड पर लिखकर सभी बच्चों से पढ़ाया गया और कहानी में आए शब्दों के वाक्य बनाए गए व उस से संबंधित चित्र भी बनाए, गणित में दो अंकों की संख्या से  गुणा व शाब्दिक सवाल का अभ्यास  कराया गया, डेंगू और मलेरिया से बचाव से संबंधित जानकारी दी गई और एक चित्रकला प्रतियोगिता करायी गयी जिसमें सबसे सुन्दर चित्र बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
आज विश्व डेंगू दिवस पर बच्चों मच्छरों से होने वाले रोग और डेंगू के बारे में जानकारी दी गई और इससे सतर्कता बरतने के बारे में समझाया गया।
आज दिनांक 16/05/2024 को कक्षा 5 में बच्चों ने FLN पुनरावृत्ति कार्य में बच्चों ने "चीकू और मीकू" कहानी सुनी तथा सभी बच्चों ने कहानी" ब्लैकबोर्ड" पर पढ़ी और सुंदर चित्र बनाए। Maths में बच्चों को "भिन्न का भाग" समझाया गया तथा अभ्यास कार्य कराया गया।
आज दिनांक 16/05/2024 को *मॉडल प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफ़ी,जवां में रफत जहां* के मार्गदर्शन में बच्चों को *डेंगू बुखार* के बारे में जानकारी देते हुए *डेंगू से बचाव के उपाय* भी बताए गए। बच्चों की *चित्रकला प्रतियोगिता* आयोजित की गई तथा *सर्वश्रेष्ठ चित्र बनाने वाले छात्र को पुरुस्कृत* भी किया गया।

 *परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की सिफारिश पर प्रतिवर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस* मनाया जाता है।  यह भारत में विशेषकर बारिश के दिनों में होने वाला सामान्य रोग है ,जो मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। सभी बच्चों को *डेंगू के लक्षण एवं बचाव से रोकथाम की विस्तृत जानकारी* दी गई।

साभार:-
*👩‍🏫तरन्नुम हमीद, गौसिया खातून व रफत जहां, रुखसाना व समस्त स्टाफ*
मॉडल प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफी जवां अलीगढ़।

☘️0⃣5⃣☘️

आज उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुर कायस्थान में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष में बच्चों को डेंगू रोग के संबंध में बताया गया और यह भी बताया गया कि यह बारिश के दिनों में अधिक फैलता है और साफ पानी में रहने वाला मादा मच्छर एंडीज इजिप्ट के काटने से होता है सभी बच्चों को डेंगू के लक्षण और बचाव से रोकथाम की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई।

साभार:-
*👩‍🏫नीता वार्ष्णेय*
 उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुर कायस्थान अतरौली अलीगढ़।



👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♀️

संकलनकर्ता
प्रियंका_अग्रवाल
मिशन शिक्षण संवाद टीम अलीगढ़।

✏️संकलन
📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।

Comments

Total Pageviews