६७१~ अनमोल रत्न प्रियंका गौतम कंपोजिट उच्च प्रा०वि० कन्या एत्मादपुर, ब्लाक- एत्मादपुर, जिला- आगरा, उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न-2024🏅

प्रयासों की प्रेरक एवं अनुकरणीय तस्वीर
1- शिक्षक का नाम- #प्रियंका_गौतम (प्रथम नियुक्ति 29.12.2005)







2- विद्यालय-  कंपोजिट उच्च प्रा०वि० कन्या एत्मादपुर, ब्लाक- एत्मादपुर, जिला- आगरा, उत्तर प्रदेश

3- विद्यालय में स्टॉफ की संख्या- 8 सहायक अध्यापक, 1 अनुदेशक, 1 शिक्षामित्र
4- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 06/04/2018
5- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन:-
विद्यालय में 9 कक्षा-कक्ष, स्टाफ निर्मित बहु उपयोगी वॉल पेंटिंग से सुसज्जित कक्षा, एक रसोईघर, 4 छात्र/ छात्रा शौचालय, 1 LED टी०वी०, कंप्यूटर शिक्षण हेतु मैजिक बॉक्स (एनजीओ द्वारा), खेल सामग्री, चहक किट, क्रियाशील पुस्तकालय, हैण्डवाश आदि।




https://www.facebook.com/share/p/sjrQS1cNYsWffncS/?mibextid=oFDknk
6- विद्यालय में नामांकन:-
2020-21 -386
2021-22 -386
2022-23 -385
2023-24 -354
7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत:-
2021-22 -64%
2022-23 -71%
2023-24 -82%
8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या:- 72
9/10- खेल /सांस्कृतिक/प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण:-
(क) प्रेरक छात्र /छात्रा::
2020
सागर खां कक्षा 5
उन्नति कक्षा 3
(ख) विद्या ज्ञान प्रतियोगिता::
सागर खां कक्षा 5
(ग) प्रतियोगी परीक्षा का नाम- NMMSE
छात्र/छात्राओं की संख्या- 1 वर्ष- 2022
सफल छात्र/छात्राओं के नाम- मोहित प्रकाश
(घ) जनपदीय विज्ञान प्रतियोगिता-
छात्र/छात्राओं की संख्या- 4  वर्ष- 2020/2023
सफल छात्र/छात्राओं के नाम़- राहुल, मोहित, करन, विद्या भारती
(ड.) ब्लॉक लेवल खेल प्रतियोगिता प्रतियोगिता।
छात्र/छात्राओं की संख्या- 15
वर्ष- 2023










सफल छात्र/छात्राओं के नाम:: करन सागर, लता, आदित्य, विद्या भारती, सिमरन, हेमलता, विष्णु, वरुण, जीतू, राधेश्याम, उन्नति, लकी, अमन, आदित्य।
मतदाता दिवस 25 जनवरी 2024 को ब्लॉक स्तर पर रंगोली तथा पोस्टर में 11 छात्रों द्वारा पुरस्कार प्राप्त करे गए।
रंगोली :: मनीषा, तमन्ना, विधा, लता, अम्बिका, राशि
पोस्टर आदित्य, राधे श्याम, चांद, माधवी, भावना
ब्लॉक लेवल पर निपुण छात्र सम्मान:: मेरा आंगन 2024
1. मान्यता    कक्षा 2
2. गीतांजलि कक्षा 2
3. काजल    कक्षा 3
11- शिक्षक के रूप में प्राप्त सम्मान प्रशस्ति पत्र तथा लेखन कार्य- क्रमशः-
मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्रयागराज कार्यशाला, वाराणसी, अलीगढ कार्यशाला में प्रशस्ति पत्र उत्तर प्रदेश शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया। शेष मिशन शिक्षण संवाद परिवार का सदस्य होना ही सम्मान है।🙏🙏
(1) कई छात्र/छात्राएंअच्छी सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी  कर रहे है तथा अपने जीवन में सफल और प्रसन्न है।
व्यक्तिगत रूप से छात्रों के विद्यालय में ठहराव तथा नांमाकन सुनिश्चित करने हेतु डोर टू डोर सर्वे किया।
विद्यालय में भौतिक सुविधाएं बिजली, पानी, खेल, ग्रीन/व्हाइट बोर्ड, साउंड सिस्टम, मैजिक बॉक्स द्वारा कंप्यूटर शिक्षण आदि सामग्री उपलब्धता सुनिश्चित की।
छात्रों में टीएलएम, कला, नृत्य,संगीत, कहनी, खेल-खेल में अंग्रेजी वार्तालाप तथा अन्य गतिविधि आधारित शिक्षण के द्वारा अध्ययन एवं अध्यापन कार्य, विद्यालय कंपोजिट होने से पूर्व (हेड टीचर) के रूप में तथा वर्तमान में (स०अ०) के रूप में।
(2) तृतीय राज्य स्तरी कहानी प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय  विजेता जिसके लिए श्री सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह जी द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान किया गया।
(3) राज्य तथा जिला स्तर मास्टर ट्रेनर, (एसिसमेंट टूल, रिमीडियल इंग्लिश, पढ़े भारत बढ़े भारत, अर्ली ग्रेड इंग्लिश, निष्ठा (स०आर०पी०), टी०एल०एम०, एफ एल एन, जीवन कौशल, पॉवर एंजल, मेरा घर मेरा आंगन आदि। 
(4) अरविन्दो सोसाइटी द्‍वारा आयोजित शून्य निवेश नवाचार हेतु कई बार प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
(5) आगरा डायट द्वारा 2019 में लेसन प्लान में प्रथम (अंग्रेजी), कहानी सुनाओ में प्रथम तथा आइडिया फेस्टिवल में सेकंड आने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
(6) वर्ष- 2019 मे यूनिसेफ द्‍वारा आयोजित एसिसमेंट कार्यशाला में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
((5) वर्ष 2021- 2022 में शिक्षक दिवस पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
(6)  2020 में विश्व महिला दिवस पर सिंह वाहिनी ट्रष्ट द्‍वारा  गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
(7 ) मिशन शक्ति फेस टू में शक्ति योद्धा के रूप में सी०डी० ओ० आगरा द्वारा प्रशस्ति पत्र।
(8) रिवर कनेक्ट कैंपेन आगरा द्‍वारा यमुना नदी संरक्षण कार्य में सहयोग हेतु सम्मान प्रदान किया गया।
(9) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा द्‍वारा राज्य पुरस्कार- 2020-22 की सूची में स्थान प्रदान कर साक्षात्कार हेतु लखनऊ भेजा।
(10) मिशन शिक्षण संवाद की दैनिक काव्य में अनेक रचनाएं प्रकाशित हुई है।
(11) नई शिक्षा नीति पर लेख "सद्भावना इकाई आगरा की सोसाइटी" की पुस्तक में, बागपत टीम द्वारा प्रकाशित पुस्तक "हौसला" मे तीन कविताएं।

12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता :-
#""मिशन शिक्षण संवाद का नाम,
शिक्षा के उत्थान के काम।
शिक्षक के सम्मान के नाम,
मानवता के कल्याण के काम।।

प्रार्थना सभा से घर तक ,
सबका हैं सच्चा साथी,
विषम परिस्थितियों निखरा बनकर साथी।
पढ़ाई हो या प्रतियोगिता आता सबको याद,
बनकर हम सबको उस्ताद।।

संवाहक हैं हमारी संस्कृति का,
प्राचीन योग से करता निरोगी काया,
समेटे हुए है भूली बिसरी यादें,
करता नित नए नए वादे।।

रोज मिलता महान वयक्तित्व से,
आओ परखे अपने को अपने से।
ज्ञान का पिटारा बाल जियासा,
पढ़ाई से प्रतियोगिता की अपनी गाथा।।
जीवन के समर में है ये सारथी सा।।""

मिशन शिक्षण संवाद शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों का एक सक्रिय समूह है जिसके द्वारा हम छात्रों तथा शिक्षकों में अनेक जीवन कौशल विकसित होते है। जिसमें प्रतिदिन, मासिक, वार्षिक, आने वाली पोस्ट जैसे दैनिक नैतिक प्रभात, रचनात्मक गतिविधियों, काव्यांजलि प्रेरक पहल, सामान्य ज्ञान, शैक्षिक नवाचार, शैक्षिक दर्पण न्यूज, टी०एल०एम, बाल जिज्ञासा, योग शिक्षा, पढ़ाई से प्रतियोगिता, मासिक पत्रिका, प्रकृति मित्र कार्यक्रम आदि का पूर्ण योग्यदान रहता हैं। अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मॉडल पेपर तथा ऑन लाइन क्लासेस भी नियमित रूप से चलती रहती है। इसके साथ ही साथ शिक्षकों हेतु भी ict, आदि के ऑन लाइन प्रोग्राम भी बहुत प्रेरणादायक होते है।
13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश- शिक्षक वो ही जो छात्रों तथा समाज में सकारात्मक बदलाव की लहर ला सके। अनुशासन से परिपूर्ण व्यक्तित्व का धनी ही सही मायने में शिक्षक हो सकता है अर्थात् समय की कीमत को समझना और समझाना ही एक शिक्षक का परम कर्त्तव्य हो, यदि अनुशासन आ गया तो बाकी गुण तो अपने आप विकसित हो जायेंगे।
14- प्रधानाध्यापक का नाम- सपना कुमारी (ई०प्र०अ०)
15- संकलनकर्ता :  टीम मिशन शिक्षण संवाद आगरा, उत्तर प्रदेश

Comments

Total Pageviews