६७८~ अनमोल रत्न राजेश दुबे उच्च प्राथमिक विद्यालय सुहवल (1-8), ब्लॉक- रेवतीपुर, जनपद- गाजीपुर, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न-2024🏅

👉1- शिक्षक का नाम- #राजेश_दुबे                    

👉2-विद्यालय:- उच्च प्राथमिक विद्यालय सुहवल (1-8), ब्लॉक- रेवतीपुर, जनपद- गाजीपुर, राज्य- उत्तर प्रदेश।


👉3-प्रथम नियुक्ति- 06/11/2015 (कुशीनगर)

#वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति:-13/02/2021

👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन:- रनिंग वाटर, प्रत्येक कमरे में बिजली व्यवस्था, एवं पंखों की व्यवस्था, व्हाइट बोर्ड, पीने के लिए शुद्ध पानी, स्मार्ट टीवी, एक छोटा सा प्रांगण खेलने के लिए, पुस्तकालय, वाचनालय इत्यादिl






https://www.facebook.com/share/p/2cutRZTRwm146k9y/?mibextid=oFDknk

👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक- एक प्रभारी प्रधानाध्यापक, पांच सहायक अध्यापक, एवं तीन शिक्षामित्र, 9 का स्टाफ है।

👉6- विद्यालय में नामांकन:-            

2021-22 =232                        

2022-23 =267                                   

2023-24 =237

👉7- विद्यालय में उपस्थित का प्रतिशत:-

2021-22 = 45%                     

2022-23 = 55%                             

2023-24 = 58%

👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या-52

👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या वर्ष एवं विवरण:-

1- वर्ष 2023 में कक्षा तीन की बालिका ने ब्लॉक स्तरीय 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कियाl 

2- वर्ष 2022 में जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 8 की बहन किरण द्वारा ₹2000 की नगद राशि जीती गई।





👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या वर्ष एवं विवरण:-

👉11- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने का प्रयास:-

A- स्वयं के प्रयास:- नामांकन वृद्धि के लिए लोगों से डोर टू डोर संपर्क स्थापित किया गया तथा कक्षा कक्ष में आईसीटी का प्रयोग करके छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की गई। लोगों को ऑनलाइन शिक्षा के बारे में बताया गया तथा मिशन शिक्षण संवाद द्वारा उपलब्ध कराई गई शैक्षिक सामग्री भी अभिभावकों तक पहुंचाई गई।      

B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से: विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में कायाकल्प के सभी पैरामीटर पूरे किए गए हैं छात्रों के लिए व्हाइट बोर्ड की व्यवस्था है, पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था है, कक्षा कक्ष में प्रिंट रिच वातावरण है।

C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से:-     

D- शासन के सहयोग से: शासन के सहयोग से विद्यालय को गणित Kit एवं विज्ञान kit  उपलब्ध कराया गया है, जिससे बच्चे विषय वस्तु को रोचक ढंग से समझते हैं। विद्यालय में पुस्तकालय एवं वाचनालय भी है, जिसमें बच्चे अपने मनपसंद पुस्तकों को पढ़ सकते हैं। विद्यालय को शासन द्वारा दो टैबलेट भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका प्रयोग दीक्षा जैसे अप से छात्रों को विषय वस्तु दिखाने में प्रयोग किया जाता है।

E- जन सहभागिता से:- विद्यालय को स्वयं एवं विद्यालय परिवार के प्रयास द्वारा शहर के स्वर्ण व्यापारी श्री अजय अग्रहरि द्वारा स्मार्ट टीवी दान में दी गई है।

👉5- विद्यालय के शिक्षण कार्य में आईसीटी का भरपूर प्रयोग किया जाता है तथा नवाचार द्वारा शिक्षण कार्य किया जाता है। विद्यालय में समर कैंप, वार्षिकोत्सव, बाल संसद, इत्यादि का भी आयोजन किया जाता है। प्रत्येक शनिवार को बालसभा का आयोजन किया जाता है, जिसमें हर बच्चे को अपने भावों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता होती है।  

👉12 - शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियां:  

A:- छात्रों को पर्यावरण में उपस्थित आसानी से सुलभ वस्तुओं की सहायता से जैसे कांच की गोली पत्तियाॅं बीजों की सहायता से गणित विषय का जोड़ एवं घटना गुना और भाग की संक्रियाएं प्राथमिक स्तर पर स्पष्ट की जाती हैं खेलों के माध्यम से भी छात्रों को सिखाया जाता है।











B:- शिक्षक के विभिन्न सम्मान एवं पुरस्कारों का विवरण:- 

1- Carona काल में Teachmint द्वारा ऑनलाइन पढ़ने के कारण गोल्ड एजुकेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।    

2- वर्ष 2022 में कक्षा एक का गणित का लेसन प्लान जिला स्तर पर उत्कृष्ट घोषित किया गया।

3- वर्ष 2022 में जिला स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

4- वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में चयन हुआ।

5- वर्ष 2023 में परीक्षा पर चर्चा मैं प्रतिभाग करने के कारण प्रधानमन्त्री द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।

6- मिशन शिक्षण समाज द्वारा प्रयागराज कार्यशाला, वाराणसी, अलीगढ़ कार्यालय में प्रशस्ति पत्र उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया।                                     

C- शिक्षक की अन्य उपलब्धियां:-                                



























1- दीक्षा एप पर कक्षा 7 की पाठ्यपुस्तक हमारा इतिहास एवं नागरिक जीवन के पाठ शेरशाह सूरी का वीडियो अपलोड है।

2- मिशन शिक्षण संवाद के अन्तर्गत वीडियो निर्माण एवं पढ़ाई से प्रतियोगिता तक प्राथमिक स्तर में गणित विषय का अध्यापन कार्य निरन्तर दो वर्षों से कर रहा हूंl

3- COVID TIME में मेरे द्वारा अपना यूट्यूब चैनल बनाया गया तथा छात्रों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

👉13- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता:- मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है और गरीब बच्चों को विद्या दान का अवसर प्राप्त होता है। मिशन शिक्षण संवाद शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों का एक सक्रिय समूह है जिसके द्वारा हम छात्रों तथा शिक्षकों में अनेक जीवन कौशल विकसित होते हैं। इसके अन्तर्गत प्रतिदिन, मासिक एवं वार्षिक नैतिक प्रभात, काव्यांजलि, प्रेरक पहल, सामान्य ज्ञान,  शैक्षिक नवाचार, शैक्षिक दर्पण न्यूज़, tlm, बाल जिज्ञासा, योग शिक्षा, पढ़ाई से प्रतियोगिता तक, मासिक पत्रिका, प्राकृति मित्र इत्यादि कार्यक्रमों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मॉडल पेपर तथा ऑनलाइन क्लास भी चलाई जाती है। इन सबके अतिरिक्त शिक्षकों हेतु आईसीटी इत्यादि से सम्बन्धित कार्यक्रम  बहुत ही प्रेरणादायक होते हैं।

👉14:- अनमोल रतन के रूप में शिक्षक समाज को संदेश:- हम सभी लोगों को पूर्ण मनोयोग से अध्यापन कार्य करना चाहिए। बच्चे अपने गुरु को ही आदर्श मानते हैं, अतः विद्यालय परिसर में प्रकार का कोई नशा नहीं करना चाहिए। अपने आप को एक ऐसा आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए जिससे एक आदर्श समाज की स्थापना हो सके। हमें छात्रों में स्व अनुशासन उत्पन्न करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति अनुशासन से पदपूर्ण व्यक्तित्व का धनी है तो वह सही मायने में शिक्षक हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति में अनुशासन आ गया तो बाकी सारे गुण अपने आप ही विकसित हो जाते हैं। आज देश में नशा की प्रवृत्ति विकराल रूप लेते जा रही है इसलिए हमें अपने विद्यालय को नशा मुक्त विद्यालय बनाने का प्रयास करना चाहिए।

👉15- साभार- श्री प्रेम कुमार उपाध्याय,  कंपोजिट स्कूल सुहवल, रेवतीपुर, गाज़ीपुर

संकलन- शंखधर द्विवेदी 

टीम मिशन शिक्षण संवाद 

Comments

Total Pageviews