काव्यांजलि
*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,
🔵🔴 *#काव्यांजलि_2206* 🔴🔵
दिनांक- 15 मई 2024
दिन- बुधवार
कक्षा- 7, विषय- हमारा भूमण्डल
पाठ- 3, भाग- 2
*भूकम्प से बचाव*
मकान हो अगर बहुमंजिली,
लिफ्ट में न जाना कभी।
खिड़की से बाहर सिर निकाल,
तकिये से ढक लेना सभी।।
हेलमेट हो तो लगा लें,
हर काम में सावधानी रखें।
बिजली के तार, खम्भे, पेड़,
मकान से दूर जाकर हो खड़े।।
सड़क पर चलते समय,
इतना सब ध्यान रखना।
फ्लाई ओवर-पावर लाइन,
विज्ञापन बोर्ड से दूर खडे होना।।
सिनेमा हॉल, स्टेडियम, ऑडिटोरियम,
से वृद्धों-दिव्यांगों को पहले जाने दें।
स्वयं भी सिर पर हाथ रखकर,
सावधानी से बाहर निकलें।।
🙏 *रचना-*
रुखसाना बानो (स०अ०)
कम्पोजिट विद्यालय अहरौरा
जमालपुर, मिर्ज़ापुर
✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*
*काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह
🔵🟣 *काव्याॅंजलि 1096* 🟣🔵
दिनाँक- 15/05/2024, दिन- बुधवार
कक्षा- प्राथमिक
विषय- नैतिक शिक्षा
प्रकरण - *मनोबल*
ऊँचे पर्वत गहरा सागर,
किए पार इंसान ने।
बना मनोबल ही सम्बल,
उसका मुश्किल राह में।।
मजबूत मनोबल से देखो,
इंसान बनाता नए कीर्तिमान।
शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी में,
उन्नति नित करता विज्ञान।।
हार भी कभी गिरा न पाती,
मजबूत मनोबल वाले को।
कोशिश उसकी जारी रहती,
उठकर चलता फिर से वो।।
बाधाएँ कितनी भी आएंँ,
हम मन से कभी न हारें।
मन की हार और जीत ही,
हमको जीवन राह दिखाए।।
🙏रचना-:
रेखा पुरोहित (स०अ०)
रा० प्रा० वि० सौंराखाल
वि० ख०- जखोली, रुद्रप्रयाग।
Comments
Post a Comment