बाल पहेलियाँ
टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद की ओर से पहेलियों का नया संग्रह
*🔴बाल पहेलियाँ 5️⃣0️⃣🔴*
*🔴 रविवार, दिनांक- 12.05.2024🔴*
*बाल पहेलियाँ*
1- खेलो कूदो मौज मनाओ,
मेरे आँगन पढ़ने आओ।
अगर निपुण बन जाओ प्यारे,
झट मानीटर तुम बन जाओ।।
2- मुझसे लिखते रामू, श्यामू,
राधा राम जुगिन्दर।
श्यामपट्ट मेरा आँगन है,
लिखते राज सिंकदर।।
3- छोटा करना काम हमारा,
तीन अक्षर का नाम।
अंत हटे तो कट कहलाऊँ,
बोलो तो घनश्याम।।
4- हर कक्षा में मुझको पाओ,
सदा मिटाना मेरा काम।
गुरुजन का हूँ मैं अति प्यारा,
बोलो राजू राजा राम।।
उत्तर : 1-स्कूल, 2-चॉक, 3-कटर, 4-डस्टर
प्रस्तुत बाल पहेलियाँ स्वरचित, मौलिक हैं।
रचनाकार-🖋️
डॉ० कमलेन्द्र कुमार(प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय डगरु का पुरवा
कुठौंद जालौन (उ०प्र०)
*✏️संकलन*
*📝काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद
Comments
Post a Comment