विश्व एथलेटिक्स दिवस

7 मई का दिन यह है खास,

विश्व एथलेटिक्स दिवस है आज।

विभिन्न खेलों संग गतिविधि अपनाये,

फिटनेस की प्राथमिकता है राज।।


युवा और बच्चों को लुभाये,

प्रोत्साहित कर एथलेटिक्स बनाये। 

विश्व स्तर पर खिलाड़ियों का है महत्व,

व्यायाम के जरिए ये बीमारी दूर भगाये।। 


वर्ष 1996 में पहली बार,

एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ ने की शुरुआत।

1912 में IAAF स्टाकहोम व स्वीडन में,

एथलेटिक्स पप्रतियोगिताओं की  हुई शुरुआत।।


इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक फेडरेशन का, 

सन  2001 में नाम बदल,  हुआ नया आगाज। 

हेड क्वार्टर मोनाको में शिफ्ट हो गया,

7 मई को दिवस यह फिक्स हो गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews