६५९~ अनमोल रत्न सुकीर्ति तिवारी कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय करहिया, ब्लॉक- जंगल कौड़िया, जनपद- गोरखपुर, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न-2024🏅

"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है"
👉1- शिक्षक का नाम व पद- सुकीर्ति तिवारी (स.अ. )
👉2- विद्यालय का नाम- कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय करहिया, ब्लॉक- जंगल कौड़िया, जनपद- गोरखपुर, राज्य- उत्तर प्रदेश।

👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 01-07-2010
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन- मुख्य सड़क से 1.20 km की बंधे वाली जर्जर सड़क जिसपर जाना अत्यंत कठिन। बीच में रेलवे लाइन के कारण वाहन नहीं जा सकते। पक्की इमारत फर्निचर युक्त, शौचालय व शुद्ध पेय जल की व्यवस्था, एक इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल, सुसज्जित कक्षा कक्ष।





https://www.facebook.com/share/p/YxFxjkEc665ryDpo/?mibextid=oFDknk
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ-8
👉6- विद्यालय में नामांकन-
2022-23     141
2023-24      130
2024-25      116/प्रवेश व नामांकन ज़ारी (एक गांव एक रास्ता, इंटरकनेक्टेड दूसरा कोई गांव नहीं, गांव में परिवारों की संख्या कम होने से बच्चों की संख्या भी कम)
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- (3 वर्ष का)
2021-22    80%
2022-23     82%
2023-24     85%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 85 से 90
👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
2023-2024 में ब्लॉक स्तरीय गायन प्रतियोगिता में लक्की को प्रथम स्थान
रेस में राजन को प्रथम स्थान
गोला फेंक में राजन को तृतीय स्थान
2023-24
राज्य स्तर







👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या- nmms 2022-23 में 1 छात्रा
👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ-
1. *राज्य स्तरीय कहानी* 2022-23 प्रतियोगिता
      जिला में उच्च प्राथमिक संवर्ग में प्रथम तथा राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी।
2.राज्य परियोजना कार्यालय के अनुपालन में *डिजिटल टू फिजिकल* *रीडिंग कैंपेन* पर आधारित बच्चों के सहयोग से विकसित और हस्त लिखित पुस्तक का बीएसए गोरखपुर द्वारा विमोचन और सराहना ।
2.2022-23 में मंडल स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
3.प्राथमिक शिक्षकों की साहित्यशाला में अनेक कविताओं का प्रकाशन।
4.अंतरराष्ट्रीय टैबलॉयड में राष्ट्रभक्ति आधारित कविता *उद्भट प्रेम* का प्रकाशन।
5.जिला स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण प्रतियोगिता में प्रतिभाग
6.मिशन शिक्षण संवाद के *रेड टेप* *अभियान* में विगत तीन वर्षो से सहभागिता और बच्चो को भी प्रतिभाग कराना।
7. *NMMS* परीक्षा में विगत पांच वर्षो से जनपद स्तरीय टीम के साथ सहयोगी भूमिका का निर्वहन और बीएसए सर तथा सीडीओ द्वारा सराहना।
8. मिशन शिक्षण संवाद की पढ़ाई से प्रतियोगिता की जनपद स्तरीय टीम में सक्रिय सहभागिता । आवेदन फार्म भरने से लेकर  स्कालरशिप क्लेम करने में निरंतर सहयोग ।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी हेतु प्रत्येक वर्ष निशुल्क पुस्तक वितरण
और मिशन शिक्षण संवाद के कंटेंट के माध्यम से भी निरंतर तैयारी की कक्षा का संचालन, योगदान और सहयोग।









9. 2022-23 में महानिदेशक बेसिक शिक्षा श्री विजय किरन आनंद महोदय द्वारा निपुण भारत लक्ष्य आधारित सेल्फी की सराहना।
10. प्रकाशित लेख/पुस्तक
शौर्य गाथा पुस्तक में राम प्रसाद बिस्मिल पर लेख(प्रकाशाधीन),गणित राग में भिन्न पर कविता(प्रकाशाधीन)हिंदी साहित्य पुस्तक में लेख अशोक वाजपेई (प्रकाशाधीन),काव्य संकलन पुस्तक में आशाओं के दीप (प्रकाशाधीन), बालिकाओं की खेलों में भूमिका: एक चुनौती शोधपत्र(प्रकाशाधीन)
11. द्वियांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरंतर विशेष प्रयास
12. कार्यानुभव और हस्त कौशल विकास हेतु निरंतर प्रयास के क्रम में अलग अलग प्रकार की पेंटिंग (वर्ली , मधुबनी आदि), क्राफ्ट,कविता लेखन और कहानी लेखन बच्चों को सिखाना और रुचि के अनुसार प्रशिक्षण देते हुए अंतर्निहित गुणों के विकास का प्रयास करना।
13. मेरे द्वारा विकसित नवाचार / शिक्षण अधिगम सामग्री का चयन राज्य स्तरीय नवाचार बैंक हेतु किया गया।
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता- मिशन हर कक्षा स्तर के अनुरूप विविधता से परिपूर्ण और बहुपयोगी जो शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराता है वह बच्चों के बहुमुखी विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
साथ ही यह शिक्षकों और बच्चों के लिए बहुमुखी प्रतिभा को व्यक्त करने का एक सशक्त मंच है।मैं पिछले पांच वर्षो से इस सामग्री का उपयोग अपनी कक्षा में करती रही हूँ, क्योंकि यह बच्चों के मानसिक स्तर ,कक्षा और शासन द्वारा निर्धारित पाठयक्रम के अनुरुप होता है। ऑनलाइन सामग्री विशेषरूप से NMMS हेतु पढ़ाई से प्रतियोगिता तक तथा नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं संबंधी उपलब्ध सामग्रियां उत्कृष्ट कोटि की है। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा बनाया गया यूट्यूब चैनल भी काफी लाभप्रद है।
रेड टेप मूवमेंट से जुडकर पर्यावरण संरक्षण के जागरूकता अभियान का हिस्सा बनना बहुत गौरवान्वित करता है।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश -
एक शिक्षक के प्रयास में बहुत सारी उपलब्धियां और गौरव निहित होते हैं।लगन और निष्ठा के साथ के साथ सकारात्मक दिशा में किया गया काम परिवर्तन का ध्वजवाहक होता है। एक शिक्षक का दायित्व न केवल बच्चों को विषयगत ज्ञान देना है अपितु राष्ट्र निर्माण के लिए उत्प्रेरित नागरिकों का निर्माण करना भी है।
👉14- साभार- श्रीमती विभा श्रीवास्तव (इंचार्ज प्रधानाध्यापक)
पता -  कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय करहिया, गोरखपुर
👉15- संकलन कर्ता- सुकीर्ति तिवारी,गोरखपुर
टीम मिशन शिक्षण संवाद (गोरखपुर/उत्तरप्रदेश)

Comments

Post a Comment

Total Pageviews